वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'बम फोड़ो देश कब्जा करो', ट्रंप से मिलते ही बदले मचाडो के तेवर, कर दिया 2 देशों पर अटैक का ऐलान- VIDEO

María Corina Machado News: मारिया कोरीना मचाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार गिफ्ट किया और कहा, “बम फोड़ो, देश कब्जा करो,” क्यूबा और निकारागुआ को भी आजाद करने की धमकी दी।

अक्षय साहू

Machado Demand free Cuba and Nicaragua: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की राजनीति पर ऐसा कब्जा जमा लिया है कि देश की सरकार केवल नाम के लिए रह गई है। राष्ट्रपति मादुरो को उनके बेडरूम से उठाए जाने के बाद ट्रंप ने वहां नियंत्रण शुरू कर दिया। इन हालातों में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो भी ट्रंप से मिलने पहुंचीं।

मचाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार तक गिफ्ट कर दिया और इसके बाद भी लगातार उनकी तारीफ करती रही। अब तो मचाडो ने ट्रंप की भाषा अपनाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रही हैं, “बम फोड़ो, देश कब्जा करो।”

ट्रंप ने मचाडो को बताया था नाकाबिल

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने पहले मचाडो को वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के लिए नाकाबिल घोषित कर दिया था। अब मचाडो अमेरिकी राष्ट्रपति की खुशामद कर अपने राजनीतिक कद को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में मचाडो ने कहा कि “एक बार वेनेजुएला आजाद हो जाए, तब हम क्यूबा और निकारागुआ को भी आजाद कराएंगे।”

उन्होंने सीधे तौर पर इन दो देशों पर हमले की धमकी दे दी। इस बार ट्रंप को कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ी, मचाडो ने खुद ही विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि, मचाडो का यह बयान सोशल मीडिया पर उन्हें भारी पड़ रहा है। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “शांति पुरस्कार जीतने वाली महिला अब ‘बम फोड़ो, देश कब्जा करो’ का समर्थन कर रही हैं।”

अमेरिकी समर्थक बनने में जुटी मचाडो

मचाडो का लक्ष्य वेनेजुएला को पूरी तरह से अमेरिका समर्थक बनाना है। इसी साल 3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत कराकस में घुसकर राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ले गई। मादुरो अब न्यूयॉर्क में नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इस कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी, चीन-रूस समेत कई देशों ने ट्रंप के कदम को कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। लेकिन मचाडो इस घटना से खुश हैं और उनका मानना है कि अब वेनेजुएला पूरी तरह अमेरिका समर्थक बनेगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान