रोहित गोदारा गैंग ने हैरी बॉक्सर पर हमले की जिम्मेदारी ली है (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंग्स्टर हैरी बॉक्सर पर फायरिंग, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Rohit Godara latest News: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर अमेरिका में हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली, जिसमें एक गैंग्स्टर की मौत और एक घायल हुआ है।

अक्षय साहू

Harry Boxer News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर अमेरिकी जान लेवा हमला हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक गैंग्स्टर की मौत हो गई है। हालांकि, ये भी नहीं पता चल पाया है कि मारने वाला हैरी बॉक्सर ही है या कोई और।

रोहित गोदारा गैंग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली। गोदारा गैंग ने पोस्ट में लिखा जय श्री राम। राम-राम सभी भाइयों को। मैं रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ भाइयों की ओर से बताना चाहता हूँ कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में फ्रेस्नो के पास (हाईवे 41 पर एग्जिट 127) हैरी बॉक्सर (हरिया) पर जो गोलीबारी हुई, वह हमने करवाई थी। उसमें उसके एक साथी की मौत हो गई और एक घायल है।

गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, "हैरी बॉक्सर डर के मारे कार की सीट के नीचे छुप गया था। और जब उसका साथी बेहोश हो गया तो वो उसे वहीं छोड़कर भाग गया। ये चाहे धरती के किसी भी कोने में छिप जाए, हम इसे छोड़ेंगे नहीं। जो लोग लॉरेंस बिश्नोई को अपना आदर्श मानते हैं, वो हमारी नजर में कुछ भी नहीं हैं।"

इसके साथ ही गोदारा ने धमकी देते हुए कहा, "जिसे लोग हीरो समझते हैं, वो असल में देशद्रोही है। हम उसे और उसके गैंग को खत्म कर देंगे। अगर कोई लॉरेंस के लिए बोलता है या उसका साथ देता है, तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे वो कहीं भी हो, उसका अंजाम बुरा होगा।"

बिश्नोई- गोदारा गैंग के बीच गैंगवार

विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच झगड़े और फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले कनाडा, फिर अमेरिका और अब पुर्तगाल में भी गोलीबारी हो चुकी है।  हैरी बॉक्सर, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर इन हमलों की जिम्मेदारी लेता था, इन घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। गैंगवार का यह अंतरराष्ट्रीय विस्तार सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। कनाडा सरकार ने तो बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई करते हुए इसे कुख्यात गैंग की श्रेणी में डाल दिया है।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो