नेपाल में भारी बारिश के कारण आई आपदा की भयावह तस्वीर 
विदेश

नेपाल में भयावह स्थिति, मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ में 99 लोगों की मौत

नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से देश में तबाही मची हुई है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन आई है। इसमें कम से कम 99 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक घायल हो गए।

साक्षी सिंह

काठमांडू: नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से देश में तबाही मची हुई है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन आई है। इसमें कम से कम 99 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के कई हिस्सों में गुरुवार से भारी बारिश हो रही है। आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

नेपाल पुलिस के उप-प्रवक्ता बिश्व अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में 99 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कम से कम 34 लोगों की मौत काठमांडू घाटी में हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में 60 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।अधिकारी ने बताया कि देशभर में कुल 79 लोग लापता हैं, जिनमें से 16 काठमांडू घाटी से लापता हैं। तीन हजार से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है।

63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध

अधिकारी ने बताया कि देशभर में 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने गृहमंत्री, गृह सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों समेत कई मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है और उन्हें खोज और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने नेपाल में सभी स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने तथा सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।

तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

बाढ़ के कारण मुख्य विद्युत लाइन भी बाधित है। जिस वजह से काठमांडू में पूरे दिन बिजली गुल रही। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण काठमांडू के सभी प्रवेश मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की रेस्क्यू टीम तैनात की गई है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?