किम जोंग अपनी बेटी को दे रहे ट्रेनिंग, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

मिसाइल टेस्टिंग से डिप्लोमेसी तक, किम जोंग उन अपनी बेटी को दे रहे हैं 'स्पेशल ट्रेनिंग; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Kim Jong Un Daughter: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी में हैं। जू ए को घुड़सवारी और डिप्लोमेसी की ट्रेनिंग दी जा रही है।

अमन उपाध्याय

Kim Jong Un Successor Announcement: उत्तर कोरिया की सत्ता संरचना में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। तानाशाही शासन के गढ़ से आ रही खबरों के मुताबिक, सुप्रीम लीडर किम जोंग उन अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए को अपना उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) ने सियोल में सांसदों को जानकारी दी है कि किम जोंग उन अगले महीने होने वाली पार्टी की जनरल बैठक में अपनी बेटी के नाम का बड़ा ऐलान कर सकते हैं। किम जू ए को पहली बार 2022 में सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने लाया गया था। उनका जन्म 2013 में हुआ था और उनके अस्तित्व के बारे में सबसे पहले अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने खुलासा किया था।

स्कूली शिक्षा से दूरी और व्यक्तिगत जीवन

किम जू ए की जीवनशैली आम बच्चों से बिल्कुल अलग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे औपचारिक स्कूली शिक्षा से दूर हैं और उन्हें घर पर ही उनकी मां द्वारा शुरुआती शिक्षा दी गई है। उत्तर कोरियाई नियमों के विपरीत, जू ए के बाल लंबे हैं जबकि वहां छोटी बच्चियों को कान के नीचे तक बाल रखने की अनुमति नहीं होती जिससे संकेत मिलता है कि वे किसी नियमित स्कूल में नहीं जाती हैं। किम परिवार में औपचारिक शिक्षा को बहुत अधिक महत्व नहीं दिया गया है खुद किम जोंग उन ने स्कूल के बजाय सेना द्वारा संचालित कॉलेज में हथियारों की बारीकियां सीखी थीं।

घुड़सवारी का शौक

किम जू ए को स्कीइंग और घुड़सवारी का गहरा शौक है। घुड़सवारी को किम परिवार में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और जू ए की इस शौक को पूरा करते हुए कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। किम जोंग उन अपनी बेटी को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उसे हर बड़े कार्यक्रम, विशेष रूप से हथियार परीक्षणों और सैन्य आयोजनों में साथ लेकर जाते हैं। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य उसे डिप्लोमेसी, शिष्टाचार और सरकार चलाने की बारीकियां सिखाना है।

बेटा होने के बावजूद बेटी ही क्यों?

किम परिवार में अब तक सत्ता पुरुषों के पास ही रही है ऐसे में 13 साल की बेटी को चुनना कई सवाल खड़े करता है। खुफिया जानकारियों के अनुसार, किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ा बेटा है। हालांकि, उस बेटे को जनता की नजरों से दूर रखा गया है क्योंकि वह अज्ञात विकलांगता के कारण काफी 'कमजोर' बताया जाता है। इसी कारण किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्तराधिकारी के रूप में पेश कर रहे हैं। जू ए की सार्वजनिक उपस्थिति यह दर्शाती है कि किम परिवार अपनी सत्ता की निरंतरता को लेकर गंभीर है।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक