केन्या में दर्दनाक सड़क हादसा, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

केन्या में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 5 भारतीयों की मौत, 27 जख्मी

केन्या में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 5 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब पर्यटकों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 27 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

अमन उपाध्याय

दोहा: केन्या में एक बस हादसे में कम से कम 5 भारतीयों की जान चली गई है। ये सभी भारतीय नागरिक कतर में रहते थे और छुट्टियां बिताने के लिए केन्या आए थे। इस दुर्घटना की जानकारी भारतीय दूतावास, दोहा ने दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि "कतर से 28 भारतीयों का एक समूह केन्या घूमने आया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।" नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय उच्चायोग, नैरोबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट जारी कर न्यांदरुआ काउंटी में ओल जोरोरोक-नाकुरु रोड पर हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 5 भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। उच्चायोग ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उच्चायोग ने बताया कि उनकी काउंसलर टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में कार्य कर रही है।

भारतीय संगठनों के साथ निरंतर संपर्क में

कतर स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वह दोहा के भारतीय सांस्कृतिक केंद्र (आईसीसी), इंडियन कम्युनिटी बेनेवोलेंट फोरम (आईसीबीएफ) तथा अन्य स्थानीय भारतीय संगठनों के साथ निरंतर संपर्क में है। दूतावास ने शोक संदेश देते हुए कहा, ‘‘हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों एवं मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कोई भी सहायता या जानकारी के लिए दूतावास के निर्धारित फोन नंबर पर संपर्क कर सकता है।’’ ‘मैंने लांघ दी सारी सीमाएं…’ ट्रंप से बहस के बाद टूटा मस्क का घमंड, सोशल मीडिया पर जताया दुख

इस वजह से हुआ हादसा

‘द गल्फ टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय यात्रियों से भरी एक बस न्यांदरुआ काउंटी (केन्या के उत्तरपूर्वी हिस्से) में एक खाई में गिर गई। यह हादसा बस के नियंत्रण खो जाने के कारण हुआ। स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस घटना में दक्षिण भारत के 5 पर्यटकों की मौत हो गई, हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही, 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए केन्या के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब