UAE की जेल में बंद हुआ झारखंड का युवक  Source: Canva
विदेश

UAE की जेल में बंद हुआ झारखंड का युवक, बिना नोटिस नौकरी छोड़ने पर एक्शन

Jharkhand Boy Arrested: जरा सोचिए आप परदेश कमाने गए हो और वहां की जेल में बंद हो जाएं तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। कुछ ऐसा ही हुआ झारखंड के शशि कुमार पासवान के साथ।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • झारखंड के शशि दुबई की जेल में 4 महीनों से बंद

  • पिता ने भारत सरकार से बेटे को वापस लाने की अपील की

  • दुबई की अल राशिदिया जेल में हैं बंद

  • भारत वापस आने के लिए एजेंट को दिए थे पैसे

  • 2025 से निजी कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर कर रहे थे काम

Indian Boy In Dubai Jail: झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले 23 वर्षीय शशि कुमार दुबई की जेल में पिछले 4 महीनों से बंद हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटे ने भारत वापस आने के लिए एक एजेंट को पैसे दिए थे। शशि दुबई के एक निजी कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते थे। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वो भारत आना चाहते थे।

पुलिस के मुताबिक, शशि पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी को ठीक से सूचना दिए बिना नौकरी छोड़ दी और भारत लौटने के लिए एजेंट को पैसे दिए। जिसके बाद शशि लगातार 7 दिन तक काम पर नहीं आए। इन आरोपों के मद्देनजर फिलहाल शशि को दुबई की अल राशिदिया जेल में रखा गया है।

पिछले 4 महीनों से शशि जेल में बंद

पीड़ित परिवार के मुताबिक, शशि पिछले 4 महीने से जेल में बंद हैं। अब परिवार ने भारत सरकार से बेटे को वापस लाने और कानूनी मदद दिलाने की अपील की है। शशि के पिता लालन पासवान के मुताबिक, शशि 2025 में दुबई की एक निजी कंपनी में काम करने गया था और अब परिवार लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।

शशि की पत्नी ने लगाई मदद की गुहार

शशि की पत्नी सुमित्रा ने भी अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि एजेंट के चक्कर में उनके पति फंस गए। उन्होंने विदेश में फंसे अपने पति को कानूनी मदद दिलाने और भारत वापस लाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पलामू पुलिस ने उच्च अधिकारियों को परिवार का आवेदन भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद