ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया मसूद अजहर का परिवार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

टुकड़े-टुकड़े हो गए... जैश कमांडर ने बताया मसूद अजहर की फैमिली का डरावना सच, बोला- खत्म हो गया सब

Operation Sindoor: जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक रैली में बताया कि 7 मई को भारत के बहावलपुर हमले के दौरान, मसूद अजहर का परिवार पूरी तरह से रेजा-रेजा यानी टुकड़ों में बंट गया।

अमन उपाध्याय

Masood azhar family killed operation sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना की कार्रवाई में जैश के नेता मसूद अजहर का परिवार पूरी तरह तबाह हो गया था। इस घटना का खुलासा ऑपरेशन के कई महीनों बाद जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने की है। उसने स्वीकार किया कि 7 मई को बहावलपुर स्थित आतंकी अड्डे पर भारत के हमले के दौरान मसूद अजहर का परिवार बुरी तरह तबाह हो गया और टुकड़ों-टुकड़ों में बिखर गया।

जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान मसूद अजहर के परिवार को भारी नुकसान पहुंचा और कई सदस्य मारे गए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर में 'मरकज सुब्हान अल्लाह' नामक स्थान पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय है। यह ऑपरेशन सिंदूर का सबसे महत्वपूर्ण और घातक हमला था, जो पाकिस्तान के भीतर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।

भारतीय सेना ने बनाया जैश के मुख्यालय को निशाना

इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने जैश के मुख्यालय को निशाना बनाया, जिसमें पूरी तरह से आतंकियों का अड्डा तबाह हो गया। इसी अड्डे में आतंकी मसूद अजहर का परिवार रहता था। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि भारत के हमले के बाद 'मरकज सुब्हान अल्लाह' मलबे में बदल गया।

मसूद अजहर तब से अंडरग्राउंड है

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मसूद अजहर अंडरग्राउंड हो गया है और उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया था कि उनके देश में कोई आतंकवादी मौजूद नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का मानना है कि मसूद जैसे आतंकी अफगानिस्तान में छिपे हो सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अफगानिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

देखें VIDEO-

यही से चलता था आतंक का नेटवर्क

बहावलपुर, पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर और जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां की प्रसिद्ध जमिया मस्जिद सुभान अल्लाह (जिसे उस्मान-ओ-अली कैंपस भी कहा जाता है) JeM का ऑपरेशनल हेडक्वार्टर है। इसी जगह से मसूद अपने टीम के साथ भारत पर आतंकी हमलों की साजिश की साजिश रचता था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने इस मस्जिद को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। इस हमले में मसूद अजहर के पूरे परिवार के सदस्य भी मारे गए। मसूद इलियास ने खुद स्वीकार किया कि 7 मई को भारत के इस हमले में मसूद के परिवार के 14 सदस्य रेजा-रेजा हो गए।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम