बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

'अब बचकर दिखाओ...', इजरायल के इस कदम से जानिए क्यों कांप रहे हैं दुश्मन देश

Israel Space Agency: ईरान पर नजर रखने के साथ-साथ इज़रायल ने अब पश्चिम एशिया के दूसरे क्षेत्रों में भी खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की ताकत विकसित कर ली है।

अमन उपाध्याय

Israel News hindi:  इजरायल ने अंतरिक्ष में एक नया जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित किया है। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि आने वाले सालों में यह उपग्रह पश्चिम एशिया में उसकी खुफिया निगरानी क्षमता को और अधिक मजबूत करेगा। बुधवार को सैन्य अधिकारियों और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया कि मंगलवार देर रात किया गया यह प्रक्षेपण इजरायल की क्षमताओं को और बढ़ाएगा। इसी तकनीक के जरिए इस साल की शुरुआत में हुए 12 दिन लंबे युद्ध के दौरान ईरान से जुड़े 12,000 से अधिक चित्र एकत्र किए गए थे।

काट्ज ने ‘एक्स’ पर लिखते हुए चेतावनी दी कि यह संदेश सिर्फ दुश्मनों के लिए है हम हर वक्त, हर जगह आपकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। ईरान पर निगरानी के साथ-साथ इजरायल ने पश्चिम एशिया के अन्य इलाकों में भी खुफिया जानकारी जुटाने की ताकत बढ़ा ली है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौजूदा हालात को ‘‘सात मोर्चों पर चल रहा युद्ध’’ बताया है। इसी रणनीति के तहत इजरायली सेना ने पिछले 23 महीनों से जारी गाजा युद्ध के दौरान लेबनान, सीरिया, यमन और इराक में भी कार्रवाई की है।

खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की तैयारी

मेजर जनरल अमीर बाराम ने बताया कि ‘ओफेक-19’ उपग्रह इजरायल के उस बड़े मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया के हर हिस्से पर लगातार और एकसाथ नजर रखना है। इजरायल का अंतरिक्ष कार्यक्रम कई दशकों से सक्रिय है और हाल के वर्षों में कई नए उपग्रहों के प्रक्षेपण के साथ इसका बेड़ा और मजबूत हुआ है। इसी कारण वह उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जिनके पास उच्च-रिज़ॉल्यूशन निगरानी करने और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की उन्नत तकनीकी क्षमता मौजूद है।

इजरायल ने हमले और तेज किए

बता दें कि हमास ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे गाजा में इजरायल द्वारा किए जा रहे नरसंहार को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए। उनका कहना है कि इजरायली सेना ने गाजा शहर और अन्य इलाकों में हमले और तेज कर दिए हैं। बुधवार को गाजा में लगातार हो रही इजरायली बमबारी में कम से कम 73 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें सहायता की तलाश कर रहे कई लोग भी शामिल थे। सिर्फ गाजा शहर में ही 43 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

गाजा मीडिया कार्यालय के अनुसार, इज़रायल ने पिछले तीन हफ़्तों के भीतर गाजा शहर में सौ से अधिक विस्फोटक से लैस रोबोटों का इस्तेमाल कर कई रिहायशी इलाकों और मोहल्लों को मलबे में बदल दिया है। केवल 13 अगस्त से अब तक की गई कार्रवाई में गाजा शहर में लगभग 1,100 फ़िलिस्तीनियों की जान जा चुकी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन