गाजा में तबाही मचाने को तैयार IDF 
विदेश

बिछेंगे लाशों के ढेर! गाजा में तबाही मचाने को तैयार IDF, नेतन्याहू बोले- कब्जा करो या पद छोड़ो

Israel Gaza War: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF प्रमुख को गाजा पट्टी के पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण करने का आदेश दिया है। यह आदेश पिछले दो साल से चल रहे संघर्ष में एक महत्वपूर्ण बदलाव...

अमन उपाध्याय

Israel Gaza Conflict: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF को गाजा पट्टी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला हमास पर दबाव बढ़ाने और उनके कब्जे में मौजूद इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए लिया गया है। यह आदेश पिछले दो साल से चल रहे संघर्ष में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इजरायली सेना ने गाजा के केवल 75% हिस्से पर ही कब्जा किया था।

इजरायली सुरक्षा बल अब बाकी बचे 25% इलाकों पर भी नियंत्रण पाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक, हमास ने इन्हीं इलाकों में इजरायली बंधकों को छिपा रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने IDF के चीफ ऑफ स्टाफ को सीधे चेतावनी दी है कि या तो नए आदेशों का पालन करें या फिर इस्तीफा दे दें।

बंधकों का वीडियो देखने के बाद दिया निर्देश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास द्वारा जारी इजरायली बंधकों के चौंकाने वाले वीडियो के बाद नए निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में दो इजरायली नागरिकों, रोम ब्रास्लावस्की और एव्यातार डेविड, को अत्यंत दर्दनाक स्थिति में दिखाया गया था।

वीडियो में ब्रास्लावस्की ने बताया कि चोटों के कारण वह अब खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, डेविड को एक कब्र खोदते हुए दिखाया गया है, जबकि उनसे कहा जा रहा है कि यह उनकी अपनी कब्र है। दोनों बंधकों की हालत से साफ पता चलता है कि उन्हें लंबे समय से भोजन या पानी नहीं दिया गया है। उनके शरीर इतने दुर्बल हो चुके हैं कि मात्र हड्डियों का ढांचा दिखाई दे रहा था।

गाजा में भूख से मरने वालों की संख्या बढ़ी

हमास के एक वरिष्ठ नेता बासम नईम ने कहा है कि हमास बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन सिर्फ तभी जब गाजा की "भयावह मानवीय स्थिति" को ठीक कर लिया जाए। हमास के एक अन्य प्रतिनिधि महमूद मर्दावी ने पिछले हफ्ते मीडिया को बताया था कि जब तक गाजा में भुखमरी की समस्या बनी रहेगी, तब तक वार्ता जारी रखना सही नहीं होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, गाजा में जुलाई के महीने में भूख से होने वाली मौतों में अचानक वृद्धि हुई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कुपोषण का स्तर "खतरनाक हद" तक पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के पहले दो सप्ताह में ही 5 साल से कम उम्र के 5,000 से अधिक बच्चों को कुपोषण के इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?