ईरान और भारत 
विदेश

ईरानी राजदूत ने भारतीयों को ईरान घूमने के लिए किया आमंत्रित, सुरक्षित देश होने का दिलाया विश्वास

ईरान अपनी मीठी-मीठी बातों से भारत को साधना चाहता है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कहा है कि उनके देश और इजराइल के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। साथ उन्होंने भारतीयों और अन्य पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि यात्रा करने के लिए ईरान सुरक्षित है।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: ईरान अपनी मीठी-मीठी बातों से भारत को साधना चाहता है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कहा है कि उनके देश और इजराइल के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। साथ उन्होंने भारतीयों और अन्य पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि यात्रा करने के लिए ईरान सुरक्षित है।

इलाही ने भारतीयों से उनके देश घूमने आने का आग्रह किया। राजदूत ने दिल्ली में ‘ईरान पर्यटन रोड शो' के इतर न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से एक इंटरव्यू के दौरान यह भी उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच और अधिक सीधी उड़ानें शुरू होंगी और साथ ही भारतीय विमानन कंपनियां ईरान और भारत के कई विभिन्न शहरों के बीच भी उड़ानें शुरू करेंगी।

इलाही ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में तेहरान और दिल्ली के बीच दो सीधी उड़ानें हैं तथा ईरानी राजधानी और मुंबई के बीच एक उड़ान है। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान और इजराइल के बीच शत्रुता सहित पश्चिम एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति ने देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर असर डाला है। इलाही ने कहा कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और भारतीयों तथा अन्य पर्यटकों को ईरान में सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं है।

ईरान की यात्रा करने के लिए भारतीयों को आमंत्रित करता हूं

ईरानी राजदूत ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच तनाव कोई नयी बात नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है इसलिए यह कोई नई बात नहीं है, जिसका ईरान की स्थिति पर असर पड़ेगा। मैं भारतीय पर्यटकों, भारतीय मित्रों को आश्वस्त करता हूं और उन्हें ईरान आने और  ईरान की यात्रा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

द्विपक्षीय संबंद्ध शानदार

इलाही ने कहा कि उन्हें खुद आकर देखना चाहिए कि ईरान कितना सुरक्षित, सुंदर और आकर्षक है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत-ईरान संबंधों की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध न केवल अच्छे हैं, बल्कि शानदार हैं।

भारत की संवेदना ईरान की राष्ट्रीय स्मृति

राजदूत ने कहा कि भारत ने तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के निधन पर एक दिन का शोक मनाया था जो ईरान के लिए अविश्वसनीय है और भारत द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएं ‘ईरान की राष्ट्रीय स्मृति' में दर्ज हैं।

इलाही ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता भारत का बहुत सम्मान करते हैं और ईरान के राजदूत के रूप में मैं भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के सम्मान को पूरी तरह महसूस करता हूं।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम