सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

जंग के साए में ईरान की बड़ी चाल! अचानक ओमान में लैंड हुए 3 एयरक्राफ्ट्स, इजरायल-अमेरिका में हलचल तेज

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक संघर्ष रोकने या शांति स्थापित करने की कोई ठोस कोशिश नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच, ईरान का एक सरकारी विमान ओमान पहुंचा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है...

अमन उपाध्याय

मस्कट: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच, ईरान के तीन और विमान ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उड़ान भरी है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान, ओमान के माध्यम से इजरायल के साथ गुप्त राजनयिक वार्ता करने की कोशिश कर रहा हो सकता है। इससे पहले, बुधवार को भी ईरान के तीन सरकारी विमान ओमान पहुंचे थे।

अब शुक्रवार को साहा एयरलाइंस के दो बोइंग 737 और मेराज एयर के एक एयरबस ए320 विमान ईरान से मस्कट के लिए रवाना हुए हैं। बुधवार को आए तीन विमानों के बारे में ईरान ने कहा था कि उनमें एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल यात्रा कर रहा था, लेकिन बाद में इस बयान को वापस ले लिया गया।

ईरान ने नहीं दिया आधिकारिक स्पष्टीकरण

बुधवार को मस्कट पहुंचे तीन विमानों में ईरान के राष्ट्रपति का प्रमुख विमान और दो अन्य सरकारी विमान शामिल थे। इनमें दो एयरबस A321 और एक एयरबस A340 विमान थे। इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान, ओमान के माध्यम से शांति वार्ता का प्रयास कर रहा होगा। वहीं, कुछ लोगों का अनुमान है कि हो सकता है कि ईरानी नेतृत्व इन विमानों में सवार होकर देश से बाहर जा रहा हो।

शांति वार्ता में मध्यस्थता की कोशिश

ओमान में ईरानी विमानों की आवाजाही ऐसे समय में हो रही है, जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार को जिनेवा में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं। ओमान की क्षेत्रीय संघर्षों में तटस्थ भूमिका रही है, जिसके कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इजरायल और ईरान के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता कर सकता है। ईरान पर सबसे घातक बम गिराने की तैयारी; जमीन से 200 फीट नीचे जाकर फटता है, मचा सकता है भोपाल गैस कांड से भी भयानक तबाही!

ईरानी विदेश मंत्री का इजरायल को जवाब

अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि जब तक इजरायल हमले जारी रखेगा, ईरान किसी भी वार्ता के लिए तैयार नहीं होगा। उन्होंने कहा, "जब तक इजरायली आक्रमण जारी हैं, हम किसी भी पक्ष के साथ बातचीत नहीं करेंगे।" साथ ही, उन्होंने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के संपर्क की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी दावे बिना आधार के हैं।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार