-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- America Preparing Attack Iran Nuclear Sites Super Bomb
ईरान पर सबसे घातक बम गिराने की तैयारी; जमीन से 200 फीट नीचे जाकर फटता है, मचा सकता है भोपाल गैस कांड से भी भयानक तबाही!
- Written By: आकाश मसने
इजराइल ईरान युद्ध में न्यूक्लियर वॉर का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका ने ईरानी न्यूक्लियर फैसेलिटी फोर्डों पर सुपर बम से हमले की तैयारी कर ली है। यह बम भोपाल गैस कांड त्रासदी से बड़ी तबाही मचा सकता है।

जीबीयू- 57 ए/बी या मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर बम (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अगर अमेरिका अपने सबसे बड़े बंकर बस्टर बम को ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर फैसेलिटी पर गिराता है, तो यह बड़ी तबाही का सबब बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर फोर्डो तबाह होता है और रेडिएशन फैलता है तो भोपाल गैस कांड से कई गुना अधिक लोगों की जान जा सकती है और बड़ी संख्या में लोग बीमार भी पड़ सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने एक बयान जारी कर परमाणु ठिकानों पर हमलों के खतरों के बारे में चेतावनी दी, जिसमें परमाणु प्रदूषण का जोखिम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से परमाणु सुरक्षा, संरक्षा और निरीक्षण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इजराइल ने फोर्डो पर पहले ही एक हमला किया है। आईएईए ने कहा कि इससे संवर्धन संयंत्र को कोई नकसान नहीं हुआ है।
जमीन के 200 फीट नीचे जाकर फटता है बंकर बस्टर
ईरान पर इजराइल के हमले का उद्देश्य उसके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना था, जिसमें वह सफल तो रहा, लेकिन पूरी तरह से ईरान की क्षमता को नष्ट नहीं कर सका। क्योंकि ईरान की मुख्य नाभिकीय फैसेलिटी जमीन के करीब 90 मीटर नीचे है। इससे यह अटकलें लगने लगी है कि क्या अमेरिका इसे नष्ट करने के लिए अपने सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक का उपयोग करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
ईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
ईरान के पास साढ़े तीन साल तक युद्ध लड़ने की क्षमता दिखाती है कि वह आत्मरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। अमेरिका और इज़रायल को इसे चेतावनी नहीं, शांति के लिए एक मजबूत संदेश समझना चाहिए। pic.twitter.com/kinO4Zf6uI — Hansraj Meena (@HansrajMeena) June 18, 2025
इजराइली सरकार का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है और ऐसा माना जाता है कि इसके लिए आवश्यक समृद्ध यूरेनियम ईरान के उत्तर-पश्चिम में एक पर्वत के अंदर स्थित फोर्डो में तैयार और संग्रहित किया जा रहा है। इस तक पहुंचने और उसमें मौजूद सेंट्रीफ्यूज को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका के जीबीयू-57 ए/बी मेसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर बम (जिसे आमतौर बंकर बस्टर कहा जाता है) की जरूरत होगी। यह बम जमीन या कंक्रीट को भेदकर किसी भी तहखाने को उड़ा सकता है।
जानिए जीबीयू-57 ए/बी के बारे में
- 200 फीट यानी 6 मीटर लंबा है यह बम
- 30000 पाउंड यानी 13600 किलो है इसका वजन
- 5,000 पाउंड विस्फोटक सामग्री होती
फोर्डो को तबाह करने के लिए एक बम काफी नहीं
यह संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका एक लंबी दूरी की हवाई हमला योजना पर विचार कर रहा है। इसका अंदाजा 31 से अधिक ईंधन भरने वाले अमेरिकी विमानों की गतिविधियों से मिला है। ये विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं।
रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट थिक टैंक के विशेषज्ञ जस्टिन ब्रोंक ने कहा कि फोर्डो को पूरी तरह नष्ट करने के लिए कई हमलों की आवश्यकता होगी, जिसमें दूसरा बम पहले बम द्वारा बनाए गए गट्टे के भीतर गिराना होगा। बी-2 बॉम्बर दो बंकर-बस्टिंग बम ले जा सकता है, लेकिन फोर्डो को समाप्त करने के लिए एक से अधिक बी-2 बॉम्बर की जरूरत होगी, डिएगो गार्सिया पर इस समय छह बी-2 बॉम्बर्स मौजूद हैं।
Iran का ब्रह्मास्त्र जिसकी काट Israel के पास भी नहीं, 1990 से सीक्रेट तौर पर चल रहा था काम !
6 हजार मील जा सकता है एक बार में
- यह बॉम्बर 6,000 मील तक बिना ईंधन भरवाए जा सकता है। लेकिन ये आमतौर पर कुछ चुनिंदा ठिकानों से ही संचालित होते हैं।
- ये हैं व्हाइटमैन (मिसौरी), फेयरफोर्ड (ग्लॉस्टरशायर) और विशेष रूप से डिएगो गार्सिया जो दक्षिणी हिंद महासागर में एक अलग-थलग द्वीप है, जिसे यूके ने मॉरीशस से लीज पर लेकर अमेरिका को दिया है।
- डिएगो गार्सिया से ईरान के फोर्डो तक की दूरी सिर्फ 3,200 मील है। इसलिए वहां जाने पर बी-2 को वापसी में एक बार ईंधन भरने की जरूरत होगी। इन्हें ईरान पहुंचने में 15 घंटे लगेंगे।
- पिछले अक्टूबर में वी-2 बॉम्बर्स ने व्हाइटमैन से 8,000 मील दूर से यमन में हुती विद्रोहियों की पांच भूमिगत हथियार सुविधाओं पर हमला किया था।
America preparing attack iran nuclear sites super bomb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMAgra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













