डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा

US-Iran Enriched Uranium Deal: रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान ने यूरेनियम भंडार छोड़ने की सामान्य सहमति जताई है, जबकि इसकी सटीक प्रक्रिया पर औपचारिक परमाणु वार्ता में बाद में चर्चा होगी।

अक्षय साहू

US-Iran Nuclear Deal: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे शांति समझौते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबी बातचीत के बाद ईरान ने अब एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने के लिए हामी भर दी है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से ईरान से न्यूक्लिय प्रोजेक्ट को लेकर तनातनी चल रही थी, जो अब इस समझौते से खत्म होती नजर आ रही है। इस बात का खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान अपना यूरेनियम सौंपने को तैयार हो गया है। दो अधिकारियों ने कहा कि, ईरान और अमेरिका के बीत प्रस्तावित समझौते के एक खास हिस्से के तहत ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपने को तैयार हो गया है।

जल्द खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: ट्रंप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि, अमेरिका-ईरान के साथ युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के समझौते के बेहद करीब है। हालांकि ट्रंप ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्ताव में यह मुद्दा अभी ठीक से सुलझा नहीं है कि ईरान अपने यूरेनियम कैसे छोड़ेगा। इसलिए जानकारी को ईरान के साथ न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर होने वाली बातचीत के लिए टाल दिया गया है। लेकिन यह माना जा रहा है कि ईरान इसके लिए तैयार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल और इस क्षेत्र के अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद, तेहरान के साथ एक समझौता, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम इसके बेहद करीब हैं। समझौते के कुछ अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। ट्रंप ने बताया कि बातचीत में इजरायल के अलावा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेता शमिल थे।

ईरान पर फिर से हमले की संभावना पर चर्चा

इससे पहले खबर थी कि अमेरिका ईरान पर नए हमलें करने के बारे में सोच रहा था, जिससे सीजफायर टूट सकता था। लेकिन अब ट्रंप समझौते के करीब होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इजरायल और ईरान ने इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर