ईरान ने अमेरिका के F 35 विमान को मार गिराने का दावा किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO

Iran-US War: ईरान ने अमेरिकी 'अजेय' F-35 स्टील्थ फाइटर को मार गिराने का दावा किया है। IRGC का कहना है कि उनकी स्वदेशी तकनीक ने $82 मिलियन के इस 'अदृश्य' विमान को रडार पर ट्रैक कर नष्ट कर दिया।

अक्षय साहू

Iran Hit Down US F-35 Fighter Jet: ईरान (Iran) ने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें पायलट की जान बचने की संभावना नहीं है। यह दावा ईरानी सेना के खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने किया है। हालांकि, अमेरिका ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर यह दावा सही है, तो यह ईरान की ओर से अमेरिका के खिलाफ एक बड़ा पलटवार माना जा सकता है।

ईरान (Iran) का दावा है कि उसने इस विमान को अपनी नई स्वदेशी एयर-डिफेंस सिस्टम से मार गिराया। ईरानी मीडिया ने हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मिसाइल बादलों को चीरते हुए F-35 की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। ईरान का कहना है कि उसकी नई एयर-डिफेंस प्रणाली ने इस "अदृश्य" विमान को ट्रैक कर उसे नष्ट कर दिया।

Iran ने मार गिराया अमेरिकी F 35

जानकारी के मुताबिक, इस हमले को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एयरोस्पेस फोर्स की सफलता के रूप में पेश किया गया है, जो अमेरिकी स्टील्थ तकनीक को चुनौती देने में सक्षम बताई जा रही है। यह घटना अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है।

इससे पहले, 19 मार्च को भी ईरान ने एक अन्य F-35 विमान पर हमला किया था, लेकिन अमेरिका ने इसे नकारते हुए कहा था कि विमान ने सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग की थी। अब, अगर ईरान का यह नया दावा सही साबित होता है, तो यह क्षेत्रीय युद्ध की दिशा को बदल सकता है। F-35 को "अजेय" माना जाता था, लेकिन ईरान की उन्नत मिसाइल और रडार प्रणाली ने अब उसे भी चुनौती दे दी है।

अमेरिकी F 35 फाइटर जेट का मलबा (सोर्स- सोशल मीडिया)

कितना शक्तिशाली है F-35?

F-35 अमेरिकी सेना का एक स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जो पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक विमान है। इसका प्रमुख गुण इसकी स्टील्थ तकनीक है, जिससे यह रडार से लगभग अदृश्य रहता है और दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से बच सकता है। F-35 की कीमत लगभग 82.5 मिलियन डॉलर (764 करोड़ रुपये) है। इसकी अद्वितीय तकनीक के कारण इसे दुनिया का सबसे उन्नत स्टील्थ विमान माना जाता है।

अमेरिका की बढ़ी टेंशन

अमेरिका की टेंशन इस बात को लेकर बढ़ गई है कि अगर ईरान ऐसा कर पा रहा है, तो इसका असर अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों की रणनीतियों पर भी पड़ेगा। इसके अलावा, अमेरिका ने पहले ही ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि वह और अधिक हमलों की योजना बना सकता है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस