कैंडी फैक्ट्री में आग सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
विदेश

इंडोनेशिया कैंडी फैक्ट्री अग्निकांड: 12 घंटे बाद भी धधक रही आग, 3 लोगों की मौत, 36 लोग अभी भी लापता- VIDEO

Indonesia Candy Factory Fire: इंडोनेशिया के बांटेन प्रांत में कैंडी फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 36 कर्मचारी लापता हैं। 15 लोगों को बचाया गया, जिनमें 4 घायल हैं।

प्रिया जैस

Highlights:

  • इंडोनेशिया के सेरांग जिले में कैंडी फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत हुई।

  • हादसे के बाद 36 मजदूर लापता हैं, जबकि 15 लोगों को बचाया गया है।

  • आग लगने के 12 घंटे से ज्यादा समय बाद भी दमकलकर्मी आग बुझाने और बचाव अभियान में जुटे थे।

Indonesia Milkita Candy Factory Fire: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें एक कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि 36 लोग लापता बताए जा रहे है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के बांटेन प्रांत में शनिवार को एक कैंडी फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य लापता हैं। आग जकार्ता से सटे बांटेन प्रांत के सेरांग जिले में पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया फैक्ट्री में लगी।

15 लोगों को किया रेस्क्यू

अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में मिल्किटा ब्रांड के दूध से बनी कैंडी और स्नैक फूड बनते हैं। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को जीवित बचा लिया गया, जिसमें चार घायल मजदूर शामिल हैं। इस भीषण अग्निकांड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।

12 घंटे से धधक रही आग

मिली जानकारी के अनुसार, बचाव दल अभी भी 36 लापता मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेरांग जिले और बांटेन प्रांत के दमकल कर्मी आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी फैक्ट्री के कई हिस्सों में आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला