Indian Origin MP in UK 
विदेश

UK Election: ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसदों का धाक, 29 उम्मीदवारों ने जीता चुनाव

लेबर पार्टी के 19 भारतीय सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे। जबकि, कंजरवेटिव पार्टी से 7 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। और लिबरल डेमोक्रेट्स से ब्रिटिश-भारतीय 1 सांसद और 2 भारतीय मूल के उम्मीदवार निर्दलीय से चुनाव में बाजी मारकर सांसद बने हैं ।

साक्षी सिंह

लंदन/नई दिल्ली: ब्रिटेन में गुरुवार को हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। 650 सीटों पर हुए चुनाव में लेबर पार्टी को 412 सीटों पर जीत मिली है। जबकि, कंजरवेटिव पार्टी को महज 121 सीटें मिली, जो कि 2019 के आम चुनाव प्रचंड जीत हासिल की थी। ब्रिटेन में बहुमत का आंकड़ा 326 है।

29 भारतीय मूल के सांसद

इस चुनाव में भारतीय मूल के सांसद धाम जमाते नजर आ रहे हैं। ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या में बढ‍़ोतरी हो रही है। ब्रिटेन के इस बार के आम चुनाव में 29 भारतीय मूल के सांसदों की जीत मिली है। हालांकि ब्रिटेन की पिछली संसद में भारतीय मूल के 18 सांसद थे।

12 नए सांसद

लेबर पार्टी के 19 भारतीय सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे। जबकि, कंजरवेटिव पार्टी से 7 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। और लिबरल डेमोक्रेट्स से ब्रिटिश-भारतीय 1 सांसद और 2 भारतीय मूल के उम्मीदवार निर्दलीय से चुनाव में बाजी मारकर सांसद बने हैं । लेबर पार्टी के 19 भारतीय मूल के सांसद में से 12 नए सांसद हैं।

कंजरवेटिव पार्टी से जीतने वाले भारतीय मूल के उम्मीदवार में से ये नाम शामिल है-

  • ऋषि सुनक
  • गगन मोहिन्द्रा
  • शिवानी राजा
  • सुएला ब्रेवरमैन
  • प्रीति पटेल
  • क्लेयर कॉटिन्हो
  • नील शास्त्री हर्स्ट

दो निर्दलीय उम्मीदवार

इसके अलावा लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी के भारतीय मूल के उम्मीदवार हैं मुनीरा विल्सन जिन्होंने ट्विकेनहैम सीट से जीत दर्ज की है। साथ ही दो  भारतीय मूल के उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार रह कर जीत दर्ज की। ये नाम हैं शॉकट एडम, लीसेस्टर साउथ सीट से और बैटली इकबाल मोहम्मद ने ड्यूस्बरी सीट से जीत कर सांसद बने।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील