निमिषा प्रिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिलकर रहेगी फांसी, तलाल के परिवार ने बंद किया ब्लड मनी का रास्ता

Nimisha Priya Case: हत्या के मामले में यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की तारीख तय करने की मांग मृतक महदी के भाई ने की है। परिवार ने माफ करने से इनकार किया है।

अक्षय साहू

Nimisha Priya Yemen: हत्या के आरोप में यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी के लिए अदालत से नई तारीख की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के भाई ने चिठ्ठी लिखकर अदालत से जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है। निमिषा महदी की हत्या का आरोप में 2018 से जेल में बंद है।

जानकारी के मुताबिक, महदी के भाई अब्दुल फतेह ने यमन के एटाॅर्नी जनरल जज अब्दुल सलाम अल हूती को चिठ्ठी लिखकर निमिषा प्रिया की फांसी की तारीख जल्द ऐलान की मांग की है। फतेह ने चिठ्ठी में साफ लिखा है कि परिवार ने निमिषा को मांफी देने से इनकार कर दिया है। यमन की अदालत ने निमिषा को 16 जुलाई को फांसी देने की ऐलान किया था। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।

सुलाह करने का कोई इरादा नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, फतेह ने अपनी चिठ्ठी में अदालत के कहा है कि हमने सुलाह के सभी प्रयासों से इनकार कर दिया है और न ही भविष्य में हमारा ऐसा कोई इरादा है। फतेह अपनी चिठ्ठी में जोर दिया है कि आधा महीने से अधिक गुजर चुका है इसके बाद भी सजा की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

फतेह ने 25 जुलाई को अदालत से अपील करते हुए पत्र लिखा था। जिसमें भारतीय मीडिया में चल रही सुलाह और ब्लड मनी लेने की खबर पर आपत्ती जताई गई थी। उन्होंने लिखा था कि, तलाल का खुन बाजार में बिकने वाली या मोल भाव करने वाली चीज नहीं है। उन्होंने परिवार की ओर से किसी भी तरह के समझौते से इनकार किया था।

2018 से जेल में बंद प्रिया

केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया पर 2018 में इरादतन तलाल अब्दो महदी की हत्या करने का आरोप लगा था। प्रिया ने यमन में क्लिनिक खोलने के लिए के लिए महदी को अपना साझेदार बनाया था। पहले तो सब ठीक था, लेकिन फिर बाद में दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगी और महदी ने प्रिया का पासपोर्ट जबरदस्ती अपने पास रख लिया था ताकि वो यमन छोड़कर भारत न जा पाए। इसे हासिल करने के लिए प्रिया ने उसे बेहोश करना चाहती थी लेकिन ओवरडोज के चलते उसकी मौत हो गई थी।

Delhi CJP Protest LIVE: पुलिस हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

Jantar Mantar Protest: ट्रेन-मेट्रो पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका, क्या एक्शन लेगी अदालत?

मैं अरेस्ट होने आया हूं, एयरपोर्ट पर बोले अभिजीत दिपके, CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास-आशुतोष रांका डिटेन

जंतर-मंतर प्रदर्शन से राहुल गांधी ने बनाई दूरी! छात्रों से संवाद के लिए निकले चेन्नई, जानिए कार्यक्रम

Dhruv Rathee: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ी कार्रवाई