Dhruv Rathee: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ी कार्रवाई

Dhruv Rathee Detained: CJP के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है।
cjp protes dhruv rathee detain
ध्रुव राठीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • ध्रुव राठी की नागरिकता और अधिकारों पर उठे सवाल।

  • दिल्ली पुलिस ने 500 लोगों को हिरासत में लिया।

CJP Delhi Protest: CJP के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-67 से हिरासत में लिया।

दरअसल, ध्रुव राठी जर्मनी के नागरिक है और खास वीजा या इमिग्रेशन परमिशन पर भारत में रह रहे विदेशी नागरिक है। ऐसे में ध्रुव राठी को देश की संवैधानिक और कानूनी संस्थाओं की आलोचना करने का अधिकार पर सवाल खड़े हो रहे है।

हाल ही में बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने यह जांच करने की मांग की थी कि क्या लागू आव्रजन और वीजा नियमों के तहत ध्रुव राठी को प्रदर्शन में शामिल होने और उसे संबोधित करने की अनुमति थी और क्या इसके लिए पहले से मंजूरी लेना आवश्यक था।

कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई

पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा था कि यदि विदेशी अधिनियम 1946, वीजा शर्तों, आव्रजन नियमों, ओसीआई नियमों या अन्य लागू कानूनों का कोई उल्लंघन पाया जाता है, तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

राव के अनुसार, राठी के राजनीतिक विचारों या सरकार अथवा निर्वाचन आयोग की आलोचना से असहमति जता सकते है। लेकिन, विदेशी नागरिक को भारत में अपनी मौजूदगी और गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढांचे का पालन करना चाहिए।

हालांकि, उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के खिलाफ जंतर-मंतर में प्रदर्शन पर देखा गया था और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी प्रोटेस्ट में भी उनकी अहम भूमिका दिखाई दे रही है। गुरुग्राम पुलिस ने सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एहतियात के तौर पर यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया है।

cjp protes dhruv rathee detain
Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी हिरासत में

सोनीपत में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

हरियाणा के सोनीपत में भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। यहां भारी सुरक्षा बल तैनात है और दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

cjp protes dhruv rathee detain
बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

दिल्ली पुलिस ने 500 लोगों को हिरासत में लिया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने CEC ज्ञानेश कुमार और SIR मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद अलग-अलग जगहों से कई समूह आ रहे है। दिल्ली पुलिस ने लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया है।

माहौल खराब होने से रोकने के लिए आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 50 लोगों को भी पकड़ा गया है। नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है। हर जोन के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली के सभी स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com