विदेश मंत्री एस. जयशंकर (सोर्स- र्आईएएनएस) 
विदेश

Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं

India Japan Relations: जापान के कुमामोटो प्रांत में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संवेदना जताते हुए भारत की ओर से हरसंभव सहयोग और एकजुटता का भरोसा दिया।

करुणा नंद शाहवाल

S. Jaishankar India Stands With Japan After Earthquake: दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत ने जापान के प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि इस कठिन समय में भारत सरकार और देशवासी जापान के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों की सुरक्षा और जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। कुमामोटो के काशिमा स्थित एक शॉपिंग मॉल में विस्फोट के बाद करीब 30 कर्मचारियों के लापता होने की सूचना है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप के झटकों से इमारतों को नुकसान पहुंचा, एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और कई इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। जापान मौसम एजेंसी ने एरिएक सागर और यात्सुशिरो सागर के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। हालांकि, क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।

जयशंकर ने जताई गहरी चिंता

विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "जापान के कुमामोटो प्रांत में आए भूकंप की खबर से बहुत चिंतित हूं। इस मुश्किल समय में जापान सरकार और वहां के लोगों के साथ हमारी पूरी एकजुटता और समर्थन है। भूकंप से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"

7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

शॉपिंग मॉल में विस्फोट, कई लापता

क्योडो न्यूज के अनुसार, कुमामोटो प्रांत के काशिमा में एक एयॉन कंपनी से जुड़े शॉपिंग मॉल में विस्फोट होने के बाद वहां काम करने वाले करीब 30 कर्मचारियों के लापता होने की खबर है। फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी और पुलिस के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया। करीब 200 लोगों के बाहर निकलने के बाद इस जगह पर विस्फोट हुआ। यात्सुशिरो स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर पलट गई, हालांकि ट्रेन चालक को कोई चोट नहीं आई।

राहत और बचाव अभियान जारी

रिपोर्टों के मुताबिक, कुमामोटो में करीब 50 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय दमकल विभाग को कई लोगों के अपने घरों के अंदर फंसे होने की सूचना भी मिली है। क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 4:27 बजे आया।

इसकी गहराई लगभग दस किलोमीटर थी। जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में भूकंप की तीव्रता जापान के भूकंपीय पैमाने पर अधिकतम सात दर्ज की गई।

सुनामी की चेतावनी जारी

दक्षिण-पश्चिमी जापान में एरिएक सागर और यात्सुशिरो सागर के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। कागोशिमा प्रांत में स्थित सेंडाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र और सागा प्रांत के जेनकाई परमाणु ऊर्जा संयंत्रों ने किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं दी है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?