अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'...तो भारत-पाकिस्तान में होता परमाणु युद्ध', ट्रंप फिर किया दावा, कहा- डर दिखाकर करवाया सीजफायर

Trump on India Pakistan Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकने में उनका हस्तक्षेप निर्णायक था और अमेरिका गुप्त न्यूक्लियर टेस्ट फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है।

अक्षय साहू

Trump Claims India Pakistan Nuclear War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका था। उन्होंने कहा, उस समय दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि स्थिति परमाणु टकराव के बेहद करीब पहुँच गई थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे संपर्क किया और चेतावनी दी कि अगर वो इसमें शामिल नहीं हुए तो लाखों लोग मारे जा सकते हैं।

ट्रंप ने मीडिया इंटरव्यू में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई जहाज गिराए जा रहे थे और स्थिति बेहद खतरनाक थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया और दोनों देशों से कहा कि यदि उन्होंने संघर्ष नहीं रोका तो अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंध खत्म हो जाएंगे। ट्रंप के मुताबिक, उनका यह हस्तक्षेप युद्ध को टालने में निर्णायक साबित हुआ।

अमेरिका करेंगे न्यूक्लियर टेस्ट?

इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने अमेरिका में अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट फिर से शुरू करने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर अन्य देश गुप्त रूप से परीक्षण कर सकते हैं, तो अमेरिका क्यों नहीं। यह कदम चीन और रूस की बढ़ती परमाणु क्षमताओं का जवाब बताया जा रहा है।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूस, चीन और पाकिस्तान पहले से ही गुप्त रूप से हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। उनके इस बयान ने वैश्विक समुदाय में सुरक्षा और परमाणु हथियार नियंत्रण पर नई बहस छेड़ दी है। भारत और अन्य सुरक्षा विशेषज्ञ इसे वास्तविक घटनाक्रम से विपरीत मानते हैं। इस इंटरव्यू ने संकेत दिया कि अमेरिका अपनी परमाणु नीति में अधिक आक्रामक रुख अपना सकता है।

भारत ने किया ट्रंप का दावा खारिज

भारत ने ट्रंप के दावे को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। नई दिल्ली का कहना है कि मई 2025 के संघर्ष को रोकने का निर्णय पाकिस्तान की बात पर नहीं, बल्कि दोनों देशों के डायरेक्टर्स जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) के बीच हुई बातचीत के आधार पर लिया गया था। भारत ने यह भी कहा कि उसी समय ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर नौ सटीक हमले किए गए थे। ये हमले पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए थे और युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी