पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार 'दाएं', फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'अब हर दिन तमाशा...', बहन उज्मा की इमरान खान से मुलाकात पर लगी रोक, पाक सरकार ने दिया ये आदेश

Uzma Khan Adiala Jail: पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की बहन उज्मा से जेल में मुलाकात पर रोक लगा दी है। मंत्री तरार बोले कि अदियाला जेल के बाहर रोजाना का हंगामा बर्दाश्त नहीं होगा, कानून तोड़ने वालों...

अमन उपाध्याय

Imran Khan Health News: पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा अब अदियाला जेल में उनसे नहीं मिल सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल के बाहर हर दिन “तमाशा” लगाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

तरार ने कानून मंत्री आजम नजीर तरार के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल के दिनों में जेल के बाहर लगातार पीटीआई समर्थकों की भीड़ जमा होने और हंगामे की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि रावलपिंडी जेल के बाहर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दावों को बताया पूरी तरह से बेबुनियाद

उन्होंने कहा कि किसी को भी यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। जो भी शांति भंग करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। पीटीआई द्वारा इमरान खान की सेहत को लेकर फैलाए जा रहे दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए तरार ने कहा कि इमरान खान की हालत को लेकर ड्रामा किया जा रहा है, जबकि उनकी बहन उज्मा ने खुद पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “किसी भी कैदी को जॉगिंग मशीन नहीं दी जाती। अफवाहें सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए फैलाई जा रही हैं।”

इमरान खान को लेकर भ्रामक प्रचार

सूचना मंत्री ने एक महिला पीटीआई नेता पर आरोप लगाया कि वे भारतीय और अफगान मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इमरान खान की सेहत को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए किया जा रहा है। तरार ने दावा किया कि इमरान खान की तीन बहनें लगातार जेल के बाहर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि आप अंदर मुलाकात करते हैं और बाहर खड़े होकर दुष्प्रचार फैलाते हैं। नियम तोड़ने वालों की मुलाकातें रोक दी जाएंगी।

राजनीति करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान अक्सर मुलाकात के दौरान राजनीतिक निर्देश देते हैं और सरकार को गिराने जैसी बातें करते हैं, जबकि जेल मीटिंग्स का उद्देश्य केवल हालचाल पूछना होता है।

तरार ने इमरान खान पर “पाखंड” और “यू-टर्न” की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि एक इंसान में कैरेक्टर होना चाहिए। उनमें न तो कैरेक्टर है और न बहादुरी। यह बयान उस समय आया है जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को भी इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि 2 दिसंबर को उज्मा को उनकी सेहत पर उठे सवालों के बाद एक बार मिलने दिया गया था।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही