इमरान खान ने खटखटाया इस्लामाबाद कोर्ट का दरवाजा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'मानसिक रूप से बीमार...', इमरान खान का असीम मुनीर पर गंभीर आरोप, खटखटाया इस्लामाबाद कोर्ट का दरवाजा

Imran Khan Medical Test: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक अहम याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने शौकत खानम अस्पताल में मेडिकल जांच की इजाजत मांगी है।

अमन उपाध्याय

Imran Khan health: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने अपनी सेहत को लेकर इस्लामाबाद हाई कोर्ट का रुख किया है।

उन्होंने अदालत से अपील की है कि उन्हें अगले तीन दिनों में शौकत खानम अस्पताल में मेडिकल टेस्ट और विस्तृत स्वास्थ्य जांच कराने की अनुमति दी जाए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह याचिका खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के माध्यम से दाखिल की गई है।

याचिका में कही गई बात

याचिका में अदालत से यह भी अनुरोध किया गया है कि इमरान खान के लिए हर महीने शौकत खानम अस्पताल में नियमित मेडिकल चेक-अप और परीक्षण को अनिवार्य किया जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि खान की मेडिकल हिस्ट्री और वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञ मेडिकल टीमों को उनकी विस्तृत जांच का आदेश दिया जाना चाहिए। याचिका के अनुसार, खान ने मांग की है कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट की प्रति उनके परिवार को उपलब्ध कराई जाए और अदालत में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं और मौजूदा सरकार पर उन्हें "राजनीतिक रूप से निशाना" बनाने के आरोप लगाए हैं।

संविधान को खत्म करने का आरोप

इस बीच, बुधवार को इमरान खान ने एक विवादित बयान में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर को "मानसिक रूप से बीमार" बताया और उन पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। एक्स पर शेयर किए गए बयान में खान ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को मुनीर के आदेश पर झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें चार सप्ताह से एकांतवास में रखा गया है और जेल मैनुअल के अनुसार मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं भी छीन ली गई हैं। खान का दावा है कि वकीलों, परिवार और राजनीतिक सहयोगियों से उनकी मुलाकात तक रोक दी गई है, जो उनके बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

मानसिक तनाव का सामना

इमरान खान की बहन उज्मा खान ने मंगलवार को जेल में उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खान की सेहत "ठीक" है, हालांकि उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उज्मा के मुताबिक, इमरान खान दिन के अधिकांश समय कमरे में बंद रहते हैं और बाहरी गतिविधियों या बातचीत का समय बेहद सीमित है। उनकी मुलाकात कुल 20 मिनट तक चली।

अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान खान भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कई अन्य मामलों का सामना कर रहे हैं। 2022 के अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें सत्ता से हटाया गया था, जिसके बाद से पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल जारी है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट