हवाई में आ रहा Kiko तूफान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

हवाई में इमरजेंसी! 130KM/h की रफ्तार से आ रहा Kiko तूफान, अमेरिका में मचा हड़कंप

Hurricane Kiko: अमेरिका के हवाई राज्य में एक जबरदस्त तूफान आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने राज्य में आपात स्थिति घोषित कर दी है।

अमन उपाध्याय

Hawaii Storm Emergency: अमेरिका के हवाई राज्य में एक शक्तिशाली तूफान के खतरे के बीच प्रशासन ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। श्रेणी 4 का तूफान 'किको' (Kiko) अब द्वीप समूह के नजदीक आ रहा है। 'द हिल' की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने बताया कि शनिवार सुबह यह तूफान होनोलूलू से लगभग 1,205 मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

तूफान की हवाओं की रफ्तार 130 मील प्रति घंटे थी और यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में 25 मील प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान सोमवार देर रात या सप्ताह के मध्य तक यह पूर्वी हवाई द्वीप समूह में अपने चरम स्तर पर पहुंच सकता है।

उठ सकती हैं खतरनाक लहरें

हवाई इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने एक्स पर बताया कि किको तूफान मंगलवार और बुधवार को हवाई द्वीप के उत्तर से गुजरने की संभावना है। हालांकि इसके सीधे प्रभाव का खतरा कम होता दिख रहा है, लेकिन नए पूर्वानुमानों पर नजर बनाए रखना जरूरी है। सोसोमवार को लहरें उठेंगी और सोमवार रात और मंगलवार को पूर्व की ओर स्थित तटों पर चरम पर पहुंच जाएंगी, जिससे खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बिग आइलैंड पर तट से टकराने से पहले यह तूफान पहले श्रेणी 2 और फिर श्रेणी 1 में कमजोर हो जाएगा, और संभव है कि यह एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल जाए।

कार्यवाहक गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने आपात स्थिति की घोषणा करते हुए निवासियों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे लगातार जानकारी पर ध्यान दें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि अधिकारी किसी भी संभावित नुकसान से निपटने के लिए संसाधनों की व्यवस्था कर रहे हैं, मलबा साफ करने और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तीनों दशकों में पहला बड़ा खतरा

हवाई इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (EMA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी दी है कि अगर यह तूफान अपनी शक्ति बनाए रखता है, तो हवाई को तीस साल में पहली बार किसी बड़े तूफान का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले सितंबर 1992 में आए तूफान 'इनिकी' ने राज्य में व्यापक तबाही मचाई थी। उस समय हवाओं की गति 145 मील प्रति घंटे थी और यह हवाई के इतिहास का सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी तूफान माना गया।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा