एपस्टीन मामले से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के काले राज से उठा पर्दा! एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 95000 तस्वीरें आई सामने, ये हस्तियां भी फंसी

Epstein Files Photos: नई तस्वीरों में एपस्टीन के प्रभावशाली नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें मशहूर लोग जैसे बिल गेट्स, ट्रंप और शेख जाबोर बिन यूसुफ शामिल हैं। इनसे जुड़ी फाइलें सार्वजनिक होंगी।

अक्षय साहू

Epstein Files Release News In Hindi: अमेरिका के सबसे विवादास्पद फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइलों को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म होता नजर आ रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को दस्तावेज सार्वजनिक करने की आखिरी समयसीमा से ठीक पहले, हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन से जुड़ी 68 नई तस्वीरें जारी कीं। ये लगभग 95,000 तस्वीरों के विशाल संग्रह से हैं। ये तस्वीरें अपराध का सीधा सबूत नहीं देतीं, लेकिन एपस्टीन के प्रभावशाली और छिपे नेटवर्क के बारे में बताती है।

नई तस्वीरों में कई प्रसिद्ध लोग दिख रहे हैं, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, विचारक नोम चॉम्स्की, डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन, फिल्मकार वुडी एलन और कतर के शाही परिवार के शेख जाबोर बिन यूसुफ। सभी ने पहले एपस्टीन से मुलाकात स्वीकार की थी, लेकिन ये तस्वीरें मुद्दे को फिर गरमा रही हैं। पहले भी ट्रंप, बिल क्लिंटन और रिचर्ड ब्रैनसन जैसे बड़े नामों की तस्वीरें सामने आई थीं।

डेमोक्रेट्स ने जारी किया बयान

डेमोक्रेट्स ने स्पष्ट किया है कि इन तस्वीरों के जारी होने से यह नहीं लगता कि इनमें दिखे किसी व्यक्ति ने कोई गलत काम किया है। कमेटी का कहना है कि इन तस्वीरों में एपस्टीन के किसी भी जान-पहचान वाले की कोई आपराधिक गतिविधि नजर नहीं आती। ये तस्वीरें उस कानून के बाद जारी की गई हैं, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए थे। इस कानून के मुताबिक, न्याय विभाग को शुक्रवार तक एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल से जुड़ी सभी फाइलें सार्वजनिक करना जरूरी है।

यूक्रेन से रूस तक फैला नेटवर्क

इस तस्वीरों के सेट में सिर्फ मशहूर लोगों के साथ एपस्टीन की तस्वीरें ही नहीं हैं। इसमें कई देशों के पासपोर्ट, वीजा और पहचान पत्रों की तस्वीरें भी शामिल हैं। इनमें रूस, यूक्रेन, दक्षिण अफ्रीका और लिथुआनिया से जुड़े दस्तावेज हैं। निजी और संवेदनशील जानकारियों को छिपा दिया गया है।

इस संग्रह में एक अज्ञात व्यक्ति के टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट भी है। इन मैसेजों में लड़कियों को भेजने की बात है। पूछा गया है कि 'क्या कोई J के लिए ठीक रहेगी?' हर लड़की के लिए 1,000 डॉलर की कीमत का जिक्र है। साथ ही रूस की एक 18 साल की लड़की का भी उल्लेख है। 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत