बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक और उनके परिवार की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, मिले 4 शव, बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक और परिवार की बेरहमी से हत्या

Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में जिला स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे का शव बंद घर में मिला। पुलिस को गला घोंटकर हत्या करने की गंभीर आशंका है।

प्रिया सिंह

Hindu Family Murder Case Bangladesh: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जिला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए एक हिंदू शिक्षक गणपति चक्रवर्ती और उनके पूरे हंसते-खेलते परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

यह घटना उनके नवनिर्मित तीन मंजिला मकान में हुई, जहां शनिवार देर रात बंद घर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के लोगों में गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे घर का ताला तोड़कर चारों शवों को अपने कब्जे में लिया था। मृतकों की पहचान पूर्व शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता, युवा बेटी आगामी और उनके मासूम बेटे प्रियम के रूप में हुई है।

सीआईडी और डिटेक्टिव ब्रांच की जांच टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई जांच टीमों का गठन कर सघन जांच शुरू कर दी है।

सामान बिखरा और गला घोंटकर हत्या का शक

जांच के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति का शव छत पर, उनकी पत्नी और युवा बेटी के शव सीढ़ियों पर और बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला। घर की अलमारियों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा हुआ था, जिससे पुलिस को लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने का गहरा संदेह है।

अधिकारियों का मानना है कि हत्यारों ने बहुत क्रूरता से सभी पीड़ितों का गला घोंटकर इस भीषण हत्याकांड को अंजाम दिया। पड़ोसियों के अनुसार, मृतक शिक्षक का किसी से कोई विवाद नहीं था और वे बेहद विनम्र एवं शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

अल्पसंख्यक सुरक्षा और पुलिस की सघन जांच

घटना के बाद से दासपारा इलाके के डरे हुए स्थानीय हिंदू समाज ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के संदिग्धों की कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हत्यारों तक जल्द पहुंचा जा सके।

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है ताकि पुरानी रंजिश या विवाद की पुष्टि हो सके। इस दर्दनाक घटना ने बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू समाज की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल