बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )  
विदेश

'गाजा' ख़त्म! अब हिजबुल्लाह के साथ इजराइल का युद्धविराम, बाइडेन खुश, बोले नेतन्याहू- डील तोड़ी तो खैर नहीं

इजराइल की वॉर कैबिनेट ने लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 60 दिन के लिए सीजफायर डील को जरुरी मंजूरी दे दी है।

राहुल गोस्वामी

बेरूत: जहीं बीती मंगलवार देर रात इजराइल की वॉर कैबिनेट ने लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 60 दिन के लिए सीजफायर डील को जरुरी मंजूरी दे दी है। वहीं इसे लेकर एक कैबिनेट की मीटिंग हुई थी। हालांकि इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही सीजफायर के प्लान को मंजूरी दे चुके हैं। इसे सीजफायर को अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 'अच्छी खबर' बताया है।

जानकारी दें कि, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि वह हिजबुल्ला के साथ संघर्ष विराम के एक प्रस्ताव को मंजूरी के लिए अपने मंत्रिमंडल के पास भेजेंगे, जिससे लगभग 14 महीने से जारी लड़ाई के अंत का मंच तैयार हो जाएगा। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि युद्धविराम कब प्रभावी होगा और समझौते की सटीक शर्तें के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। इस समझौते से गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

कितने समय तक युद्धविराम

हालांकि नेतन्याहू ने यह भी कहा कि, वो लेबनान के साथ जरुरी समझौता करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हिजबुल्लाह ने अगर किसी भी तरह का उल्लंघन किया तो वो इस पर जोरदार जवाब देंगे। वहीं नेतन्याहू ने कहा कि वह शाम को अपनी पूरी कैबिनेट के सामने युद्धविराम समझौते को रखेंगे। वहीं नेतन्याहू ने यह भी साफ कहा कि, यह युद्धविराम कितने समय तक चलेगा, यह कितना लंबा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि लेबनान में आगे क्या होगा। अगर हिजबुल्लाह युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करता है तो, हम भी जोरगार अटैक करेंगे। विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

आखिर अब क्यों युद्धविराम?

इस बाबत इजराइली PM नेतन्याहू ने साफ किया कि, इसके पीछे 3 बड़ी वजह है।

  • ईरान पर फोकस
  • सेना को आराम और खत्म हो चुके हथियारों की भरपाई
  • सबसे अहम वजह है हमास। नेतन्याहू का साफ कहना है कि, ईरान और हिजबुल्लाह जंग में हमास की मदद कर रहे थे।युद्धविराम से हमास अकेला और अलग-थलग पड़ जाएगा।

जानकारी दें कि, हमास द्वारा दक्षिणी इजराइल पर हमला करने के अगले दिन 8 अक्टूबर, 2023 को हिज्बुल्ला ने इजराइल पर हमला शुरू कर दिया था। आगे चलकर फिर इस साल सितंबर में इजराइल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किये और इजराइली सेना लेबनान के दक्षिण हिस्से में आक्रामक कार्रवाई के लिए घुस गयी।

अब बीते एक साल से युद्ध चल रहा है। लेबनान कहता है कि इस युद्ध में कम से कम 3,768 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर बीते दो महीनों में मारे गए हैं। दूसरी तरफ इजराइल का कहना है कि हिजबुल्लाह के अटैक में अब तक 82 सैनिक और 47 नागरिक ही मारे गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में पूरा गाजा ही खत्म हो गया है, अब तक हुए इस युद्ध में गाजा हेल्थ मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक 44 हजार लोग मारे चुके हैं, जबकि कई घायल भी हुए हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा