-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Lawyer Killed In Clash Between Security Forces And Chinmoy Krishna Das Supporters In Bangladesh
बांग्लादेश: चिन्मय दास के समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में वकील की मौत, इस्कॉन ने भारत से मांगी मदद
- Written By: मनोज आर्या
शहर पुलिस उपायुक्त लियाकत अली ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि वे अभी भी कारण की जांच कर रहे हैं। डेली स्टार अखबार ने बताया कि झड़प के दौरान पत्रकारों सहित कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

चिन्मय कृष्ण दास की जमानत के लिए बांग्लादेश में एक और याचिका दायर, एक दिन पहले कोर्ट ने सुनवाई से किया था इनकार
ढाका: बांग्लादेश में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और एक हिंदू नेता के अनुयायियों के बीच झड़प के दौरान एक वकील की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। हिंदू नेता को यहां की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था और उन्हें जेल भेज दिया था। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पीड़ित वकील की पहचान 35 वर्षीय सहायक लोक अभियोजक तथा चटगांव जिला बार एसोसिएशन के सदस्य सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है।
अखबार ने चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निवेदिता घोष का हवाला से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चटगांव की छठी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार प्रमुख हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार करने के बाद भड़की झड़पों में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। चटगांव वकील संघ के अध्यक्ष नाजिम उद्दीन चौधरी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एक वकील को उसके चैंबर से खींच लिया और उसकी हत्या कर दी।
बांग्लादेश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
झड़प में पत्रकार समेत 10 लोग घायल
बता दें कि जब चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने माइक के जरिए भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे शांत रहने का आग्रह किया। वहीं, दोपहर तीन बजे के करीब कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर दिया। शहर पुलिस उपायुक्त लियाकत अली ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि वे अभी भी कारण की जांच कर रहे हैं। डेली स्टार अखबार ने बताया कि झड़प के दौरान पत्रकारों सहित कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
भारत सरकार ने जताई नाराजगी
बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास को बीते रोज गिरफ्तार किया गया था। उन पर देशद्रोह और सांप्रदायिक महौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। उनकी गिरफ्तारी भारत सरकार ने नारजगी जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से हम चिंतित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए सही मांगें करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।
इस्कॉन ने भारत से मांगी मदद
इस मामले में अब इस्कॉन ने भारत से दखल की अपील की है। चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर भारत के बयान जारी करने से पहले बांग्लादेश के इस्कॉन ने भारत से इस मामले में दखल देने की मांग की थी। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि वे बांग्लादेश सरकार से बात करके यह बताएं कि इस्कॉन का दुनिया में कहीं भी आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
Lawyer killed in clash between security forces and chinmoy krishna das supporters in bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMचंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM










