Israel Hamas War 
विदेश

Israel-Hamas War: फॉर्म में लौटा हमास, धड़ाधड़ इसराइल पर कर रहा मिसाइल अटैक

इसराइल पर हमास ने हमला किया है, इस बात की पुष्टि इसराइल की सेना ने खुद की है। सेना ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी से इसराइल की ओर पांच मिसाइलें आती देखी गईं। सिन्हुआ के मुताबिक, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

साक्षी सिंह

गाजा: हमास पर इसराइल की जवाबी कार्रवाई के बाद युद्ध में हमास कमजोर पड़ने लगा था। हमास चीफ स्माइल हानिया की मौत के बाद एक बार फिर से हमास संगठन फॉर्म में लौट आया है और धड़ाधड़ इसराइल पर मिलाइल अटैक कर रहा है। बीते दिन हमास ने इसराइल पर कई मिसाइलें दागी। इसकी जिम्मेदारी हमास के अल-कस्साम ब्रिगेड ने ली है।

इसराइल पर हमास ने हमला किया है, इस बात की पुष्टि इसराइल की सेना ने खुद की है। सेना ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी से इसराइल की ओर पांच मिसाइलें आती देखी गईं। सिन्हुआ के मुताबिक, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

दक्षिणी गाजा पट्टी से दागा गया मिसाइल

IDF यानी इसराइल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी इजरायल में हॉफ अश्केलोन क्षेत्रीय परिषद क्षेत्र में एक मिसाइल गिरी है। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं है। इसराइल पर ये मिसाइलें दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस से दागा गया।

अल-कस्साम ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली। इस दौरान उसने कहा कि हमने फिलिस्तीनी लोगों और अपने नेताओं के खिलाफ किए गए नरसंहार का जवाब दिया है। उसने कहा कि हमने गन यावने और अशदोद की ओर रॉकेटों की बौछार की है।

इसराइली सेना के हमले में 33 फिलिस्तीनियों  की मौत

दूसरी ओर गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में इसराइली सेना ने 33 फिलिस्तीनियों को मारा है। जबकि 118 लोग घायल हैं। अक्टूबर 2023 के बाद फिलिस्तीनी और इसराइल संघर्ष में मरने वालों की कुल संख्या 39,583 और घायलों की संख्या 91,398 हो गई।

इसराइली सेना ने किया था हमला

बता दें कि शनिवार को हमास ने इसराइल पर आराेप लगाते हुए कहा था कि गाजा शहर में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इसराइल ने हवाई हमले किए। दूसरी ओर इसराइली सेना का कहा कि वेस्ट बैंक के दो हवाई हमलों में से पहले हमले में तुल्कर्म शहर के पास एक शहर में एक वाहन पर हमला किया गया। जिसमें एक आतंकवादी सेल को निशाना बनाया गया। इसराइली सेना ने कहा कि मारे गए आतंकी हमला करने की फिराक में था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग