ग्रीस के जंगल में लगी आग में जलकर खाक हुए घर और वाहन, फोटो (सो. AP) 
विदेश

ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी

Greece Wildfire: ग्रीस के जंगलों में लगी आग में एक पिता और उसके 12 साल के मासूम बेटे की जान चली गई है। फ्थियोटिडा में आग बुझाने के लिए 19 विमान और 6 हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है।

अमन उपाध्याय

Greece Wildfire News In Hindi: यूरोपीय देश ग्रीस इस समय कुदरत के सबसे भयानक रूप का सामना कर रहा है। ग्रीस के जंगलों में लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि परिवार की मां गंभीर रूप से झुलस गई है। यह घटना तब सामने आई जब उत्तरी शहर थेसालोनिकी के पास आग ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।

मलबे में मिली मासूम की लाश

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को थेसालोनिकी के उत्तर-पूर्व में स्थित एक जंगल वाले इलाके में घर के बाहर एक शख्स का शव बरामद हुआ था। दिल दहला देने वाला मोड़ बुधवार को तब आया जब आग में पूरी तरह जल चुके उसी घर के अंदर से एक और शव मिला, जिसकी पहचान उस शख्स के 12 साल के मासूम बेटे के रूप में हुई है।

बच्चे की मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

आसमान से बरसी मदद

आग की भीषणता को देखते हुए ग्रीस प्रशासन ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। मध्य ग्रीस के फ्थियोटिडा क्षेत्र में जंगल और कृषि भूमि में फैली आग को रोकने के लिए 135 से अधिक दमकलकर्मियों को जमीन पर उतारा गया है। आग पर काबू पाने के लिए केवल जमीन ही नहीं, बल्कि आसमान से भी हमला किया जा रहा है।

बचाव अभियान में 19 पानी गिराने वाले विमान और 6 हेलिकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं। इसके अलावा, विशेष वन अग्निशमन दल और स्वयंसेवक भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुटे हैं।

गांवों को खाली करने का आदेश

मध्य ग्रीस में आग के बेकाबू होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 2 गांवों के निवासियों को तुरंत अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि उत्तरी क्षेत्र हाल्किदिकी, राजधानी एथेंस के पास सलामिना द्वीप और दक्षिणी ग्रीस के तीन अन्य इलाकों में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है।

इतिहास दोहराने का डर

ग्रीस में हर साल गर्म और शुष्क मौसम में आग लगने की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार की आग ने पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। वर्ष 2018 में एथेंस के पास लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2023 की आग को यूरोपीय संघ के इतिहास की सबसे बड़ी जंगल की आग माना गया था। वर्तमान परिस्थितियों ने एक बार फिर प्रशासन और जनता के बीच 2018 जैसी तबाही का डर पैदा कर दिया है।

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो