जर्मनी में यौन उत्पीड़न के मामले में रोबोट पर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

जर्मनी में यौन उत्पीड़न मामले में रोबोट पर एक्शन, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

AI Robot Seized Germany: जर्मनी के कोलोन शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने दो युवकों द्वारा नियंत्रित एक रोबोट को लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में जब्त किया है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • जर्मनी के कोलोन में कथित छेड़छाड़ के मामले में रोबोट जब्त हुआ।

  • पीड़िता 16 वर्षीय लड़की है, जबकि दोनों युवक संदिग्ध माने जा रहे हैं।

  • पुलिस ने रोबोट के साथ दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी जब्त किए।

  • जांच में रोबोट की प्रोग्रामिंग और रिमोट कंट्रोल की भूमिका खंगाली जा रही है।

Germany Robot Sexual Harassment Case: क्या कोई रोबोट किसी महिला का यौन उत्पीड़न कर सकता है? जर्मनी के कोलोन शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थानीय पुलिस से एक रोबोट को 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में जप्त किया है। आरोप है कि रोबोट ने रेस्टोरेंट में आई लड़की के निजी अंगों को छुआ और यौन उत्पीड़न जैसी हरकतें कीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोलोन पुलिस ने बताया कि, घटना का आरोपी रोबोट एक मानव नियंत्रित रोबोट है। पुलिस ने बताया कि रोबोट को दो युवक नियंत्रित कर रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना में दोनों युवक भी शामिल थे या नहीं। दोनों युवकों पर अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है।

लड़की के साथ गलत हरकत करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यह घटना हुई। आरोप है कि दो युवकों द्वारा नियंत्रित रोबोट ने 16 वर्षीय लड़की के निजी अंगों को छुआ और यौन उत्पीड़न जैसी हरकतें कीं। युवकों पर घटना का वीडियो बनाने, उसे लाइव स्ट्रीम करने और ऑनलाइन टिप्पणियां करने का भी आरोप है। पुलिस अब वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रोबोट को पहले से प्रोग्राम किया गया था या उसे रिमोट के जरिए उसी समय नियंत्रित किया जा रहा था। इस तरह की घटना पुलिस के लिए नया अनुभव है। जांच के दौरान रोबोट की तकनीकी कार्यप्रणाली और घटना में उसकी भूमिका को समझने की कोशिश की जा रही है।

कार की डिक्की से मिला रोबोट

पुलिस ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के पास घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची। वहां एक कार की डिक्की में रोबोट मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने रोबोट के साथ दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए हैं। इन उपकरणों की जांच से घटना की रिकॉर्डिंग और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, रोबोट का मालिक 16 साल का है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक 19 वर्ष का बताया जा रहा है। रोबोट की लंबाई करीब 120 सेंटीमीटर यानी लगभग 3 फीट 11 इंच है। जर्मनी की पुलिस ने सोशल मीडिया पर रोबोट की तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में रोबोट लाल और सुनहरे रंग का दिखाई दे रहा है। उसने सफेद टैंक टॉप, काले ट्रैक पैंट, गले में सोने की चेन और धूप का चश्मा पहन रखा है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना