OpenAI के खिलाफ Mathematicians ने क्यों उठाई बॉयकॉट की मांग? 700 से ज्यादा फाइलों पर छिड़ा विवाद

OpenAI Boycott: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में गणित से जुड़ी विवाद खड़ा हो गया है। AHM ने OpenAI के साथ काम बंद करने की अपील की है। जिसमे OpenAI को बॉयकॉट करने की बात हो रही है।
Why mathematicians called for a boycott of OpenAI Controversy 700 files
OpenAI को क्यो लोग कर रहे बॉयकॉट।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • AHM ने OpenAI के साथ काम बंद करने की अपील की है।

  • संगठन ने 700 से ज्यादा फाइलें जारी करने के तरीके पर भी सवाल उठाए है।

  • अब इस विवाद में OpenAI को बॉयकॉट करने की बात सामने आ रही है।

AI Mathematical Research: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में गणित से जुड़ी नई उपलब्धियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं Association for Human Mathematics (AHM) ने OpenAI के साथ काम बंद करने की अपील की है। यह विरोध कंपनी की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को गणित से जुड़े सैकड़ों शोध परिणाम और 700 से ज्यादा फाइलें सार्वजनिक किए जाने के बाद सामने आया है।

इसमें OpenAI का दावा है कि उसके आंतरिक AI मॉडल ने गणित की कई अनसुलझी समस्याओं पर काम किया है। लेकिन AHM का कहना है कि इस तरह के शोध को पेश करने का तरीका वैज्ञानिक परंपराओं और मानवीय समझ को प्राथमिकता देने की जरूरत पर सवाल खड़े करता है। इस विवाद के बीच अहम सवाल यह है कि क्या AI से मिले गणितीय नतीजों को पर्याप्त जांच के बिना वैज्ञानिक प्रगति माना जा सकता है?

700 से ज्यादा फाइलें जारी करने पर क्यों हुआ विवाद?

AHM ने अपने आधिकारिक बयान में OpenAI के कदम की आलोचना करते हुए कहा, "गणितज्ञों ने यह काम करने के लिए नहीं कहा था।" संगठन ने एक साथ 700 से ज्यादा फाइलें जारी करने के तरीके पर भी सवाल उठाए है। उसके बयान में कहा गया, "एक साथ 700 से ज़्यादा फ़ाइलें जारी करना विद्वता का प्रदर्शन नहीं बल्कि शक्ति का प्रदर्शन है।"

AHM का तर्क है कि गणितीय शोध में केवल नतीजा सामने रखना पर्याप्त नहीं है। शोध के पीछे मौजूद तर्क को समझना उसकी जांच करना और उसकी शुद्धता की जिम्मेदारी लेना भी जरूरी है। इसी आधार पर संगठन ने गणितज्ञों से OpenAI के साथ अपना काम बंद करने की अपील की है।

AI से गणितीय शोध में क्या है चिंता?

इस विवाद के केंद्र में यह सवाल है कि जब कोई AI मॉडल जटिल गणितीय समस्याओं के समाधान पेश करता है तो दूसरे शोधकर्ता उसकी जांच किस तरह करेंगे। अगर किसी प्रमाण में ऐसे लंबे और तकनीकी तर्क हों जिन्हें समझना या सत्यापित करना कठिन हो तो उसके सही होने की पुष्टि भी चुनौती बन सकती है।

वहीं Institute for Advanced Study से जुड़ा स्वतंत्र Advisory Group on Mathematics and Artificial Intelligence भी पहले इस मुद्दे पर दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। समूह ने कहा था कि उन्नत AI कंपनियों को अपने बंद आंतरिक मॉडल पर कठिन गणितीय समस्याओं का परीक्षण नहीं करना चाहिए।

Why mathematicians called for a boycott of OpenAI Controversy 700 files
iQOO फोन में कब आएगा OriginOS 7 अपडेट? देखें iQOO 15 से Z10x 5G तक की पूरी लिस्ट

Navier-Stokes समस्या से भी शुरू हुआ था विवाद

इससे पहले 8 सितंबर 2026 को OpenAI ने दावा किया था कि उसके एक आंतरिक AI मॉडल ने Navier-Stokes समस्या का समाधान तैयार किया है। यह गणित की सात Millennium Prize Problems में से एक है जिनमें से प्रत्येक के समाधान के लिए एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार निर्धारित है। ये समस्याएं आधुनिक गणित के सबसे कठिन सवालों में गिनी जाती हैं।

लेकिन OpenAI ने स्पष्ट किया था कि उसका उद्देश्य इस परिणाम के लिए Millennium Prize का दावा करना नहीं है। कंपनी ने अपना शोध और प्रमाण सार्वजनिक किए हैं जिनकी गणितीय समुदाय द्वारा जांच महत्वपूर्ण है।

Why mathematicians called for a boycott of OpenAI Controversy 700 files
AI Photo Reality Check: ChatGPT से बने फोटो में चेहरा और कपड़े असली जैसे कैसे दिखाएं? ये 5 गलतियां सुधारें

AI की उपलब्धि या वैज्ञानिक प्रक्रिया की चुनौती?

इस विवाद का मतलब यह नहीं है कि गणित में AI का इस्तेमाल गलत है। असली बहस इस बात पर है कि AI से तैयार किए गए शोध को किस तरह सार्वजनिक किया जाए उसकी स्वतंत्र जांच कैसे हो और उसके परिणामों को वैज्ञानिक ज्ञान का हिस्सा बनाने से पहले कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाए।

AHM जहां शोध में मानवीय समझ और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने की मांग कर रहा है वहीं OpenAI ने अपने गणितीय परिणामों को सार्वजनिक करके आगे की जांच के लिए उपलब्ध कराया है। अब इन दावों की विश्वसनीयता तय करने में स्वतंत्र गणितज्ञों की समीक्षा अहम भूमिका निभाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com