800 डिग्री तापमान में भी आग बुझाएगा रोबोट! नासिक मनपा के बेड़े में शामिल होगा हाईटेक फायर रोबोट; टेंडर जारी

Nashik Fire Robot: नासिक मनपा जल्द फायर रोबोट खरीदेगी। रोबोट 800 डिग्री तापमान में काम करने, 250 किलो वजन उठाने और 5 टन तक वजन खींचने में सक्षम होगा।
Fire Robot Nashik Fire Brigade
Nashik Fire Robot: 800 डिग्री में करेगा कामसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Fire Robot Nashik Fire Brigade: नासिक मनपा के अग्निशमन विभाग में जल्द आधुनिक फायर रोबोट शामिल किया जाएगा। रोबोट माइनस 50 से 800 डिग्री सेल्सियस तापमान में काम करने, 250 किलो वजन उठाने और 5 टन तक वजन खींचने में सक्षम होगा।

खतरनाक जगहों पर पहुंचेगा फायर रोबोट

नासिक महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के बेड़े में जल्द आधुनिक फायर रोबोट शामिल होने जा रहा है। मनपा ने एक फायर रोबोट और उसके परिवहन के लिए स्वतंत्र वाहन की आपूर्ति का टेंडर जारी किया है।

इस रोबोट का इस्तेमाल उन स्थानों पर किया जाएगा, जहां आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों का सीधे प्रवेश जोखिमपूर्ण होता है। बहुमंजिला इमारतों के बेसमेंट, रासायनिक और पेट्रोकेमिकल संयंत्र, गैस रिसाव वाले क्षेत्र तथा इलेक्ट्रिक वाहनों में आग जैसी घटनाओं में रोबोट उपयोगी साबित हो सकता है।

रिमोट से होगा संचालन

फायर रोबोट को रिमोट कंट्रोल के जरिए संचालित किया जाएगा। इसमें ट्रैक, वॉटर मॉनिटर, एचडी और थर्मल इमेजिंग कैमरा, ड्राइव सिस्टम तथा वायरलेस ट्रांसमीटर जैसी सुविधाएं होंगी।

टेंडर की तकनीकी शर्तों के अनुसार रोबोट का आकार करीब 130 सेंटीमीटर ऊंचा, 80 सेंटीमीटर चौड़ा और 130 सेंटीमीटर लंबा होगा। इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है कि वह दरवाजों और सीढ़ियों से गुजर सके। इसमें IP-67 स्तर का वॉटरप्रूफ संरक्षण और लिथियम-आयन रिचार्जेबल बैटरी होगी।

Fire Robot Nashik Fire Brigade
मुंबई में 31 अगस्त 2027 तक जल नियोजन का फैसला, बांधों में पानी फिर भी वाष्पीकरण और अल नीनो का खतरा कायम

800 डिग्री तक तापमान में काम

रोबोट को अत्यधिक तापमान वाले वातावरण में काम करने में सक्षम बनाया गया है। यह माइनस 50 से 800 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकेगा। इसके अलावा, यह 40 डिग्री तक की चढ़ाई या ढलान पार करने और कम से कम 30 सेंटीमीटर ऊंचे अवरोध को पार करने में सक्षम होना चाहिए।

सामान्य सड़क पर इसकी न्यूनतम गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

250 किलो वजन उठाएगा, 5 टन खींचेगा

फायर रोबोट 250 किलोग्राम तक वजन अपने साथ ले जाने और करीब 5 टन तक वजन खींचने में सक्षम होगा। इसमें वॉटर सेल्फ-प्रोटेक्शन सिस्टम, वॉटर मॉनिटर और कम से कम 5 टन क्षमता वाला पुलिंग सिस्टम भी होगा।

Fire Robot Nashik Fire Brigade
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने 3 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कुंभ मेले को लेकर खरीद प्रक्रिया तेज

सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए मनपा अग्निशमन विभाग की कार्ययोजना को नगर विकास विभाग की मंजूरी मिलने के बाद रोबोट की खरीद प्रक्रिया में तेजी आई है। टेंडर में शामिल तकनीकी विशेषताएं फ्रांस की कंपनी द्वारा किए गए डेमो के आधार पर निर्धारित किए जाने की जानकारी है।

सफल आपूर्तिकर्ता को अग्निशमन कर्मियों को रोबोट के संचालन, हैंडलिंग और रखरखाव का प्रशिक्षण देना होगा। साथ ही, कम से कम 10 वर्षों तक स्पेयर पार्ट्स और बिक्री के बाद की सेवा उपलब्ध कराने की गारंटी भी देनी होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com