जर्मनी ने रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर जताई चिंता (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'गेम खेल रहे हैं अमेरिकी, देंगे...', जर्मन चांसलर ने जेलेंस्की को चेताया, कॉल लीक से मचा हड़कंप

Russia-Ukraine War: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने लीक कॉल में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चेतावनी दी, अमेरिकी आपके और हमारे दोनों के साथ खेल खेल रहे हैं, सतर्क रहना होगा।

अक्षय साहू

German Chancellor Friedrich Merz Call Leaked: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का एक लीक हुआ फोन कॉल हाल ही में यूरोप, अमेरिका और रूस में चर्चा का विषय बन गया है। इस कॉल में मर्ज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बात करते हुए उन्हें चेतावनी देते हैं कि आने वाले दिनों में उन्हें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। मर्ज कहते हैं, अमेरिकी आपके और हमारे दोनों के साथ खेल खेल रहे हैं।

यह कॉल डेर स्पीगल और एएफपी के हवाले से लीक हुई, जिसमें यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन में रूस के साथ चल रही जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका की नीतियों पर गंभीर अविश्वास जताया। इस लीक के बाद, यूरोप और अमेरिका के बीच तनाव साफ तौर पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जर्मनी मीडिया ने कहा कि उन्हें यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय देशों के नेताओं के बीच हुई एक कॉन्फ्रेंस कॉल के नोट्स मिले हैं।

यूक्रेन को धोखा दे सकता है अमेरिका

रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन चांसलर मर्ज और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह सवाल उठाया कि क्या अमेरिका, रूस के साथ अपनी बैक चैनल बातचीत में यूक्रेन के हितों की रक्षा करेगा। डेर स्पीगल के मुताबिक, मैक्रों ने भी चेतावनी दी कि अमेरिका बिना किसी स्पष्ट सुरक्षा गारंटी के यूक्रेन को धोखा दे सकता है, खासकर टेरिटरी के मुद्दे पर।

इस लीक कॉल में मर्ज ने जेलेंस्की से कहा, "अमेरिकी आपके और हमारे दोनों के साथ गेम खेल रहे हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।" इसके अलावा, लीक हुए नोट्स में ट्रंप के दूतों, जैसे कि व्यवसायी स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के बारे में भी चिंता जताई गई है, जो हाल ही में क्रेमलिन गए थे।

NATO ने टिप्पणी करने से किया इनकार

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने इस स्थिति पर कहा कि "हम यूक्रेन और जेलेंस्की को इन लोगों के साथ अकेला नहीं छोड़ सकते।" इसके साथ ही, NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूट ने भी नेताओं से कहा कि "हमें वलोडिमिर की रक्षा करनी चाहिए।" हालांकि, इस लीक कॉल पर NATO और अन्य अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस लीक कॉल से यह स्पष्ट होता है कि यूरोपीय नेता अमेरिका की नीतियों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी