रेमंड मुखिया गौतम सिंघानिया, फोटो- सोशल मीडिया 
विदेश

मालदीव के समुद्र में रेमंड मुखिया गौतम सिंघानिया की स्पीडबोट पलटी, हादसे के बाद मुंबई एयरलिफ्ट

Maldives Boat Capsize News: मालदीव के खूबसूरत द्वीपों की सैर के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें भारत के दिग्गज उद्योगपति और रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल हो गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Gautam Singhania Accident: मालदीव के फेलिधू एटोल के पास यह दुर्घटना मालदीव के वी. फेलिधू के पास उस समय हुई जब सिंघानिया और उनके दोस्तों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गई।

घटना रात करीब 11 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुई, जो राजधानी माले से लगभग 75 किलोमीटर दूर है। मालदीव कोस्ट गार्ड के मुताबिक, स्पीडबोट तट से करीब 2 नॉटिकल मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हुई। बोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे। स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि स्पीडबोट के पलटने का मुख्य कारण क्या था।

गौतम सिंघानिया मुंबई एयरलिफ्ट

हादसे के तुरंत बाद चलाए गए बचाव अभियान में गौतम सिंघानिया को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मालदीव से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है। वर्तमान में वे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती हैं। सिंघानिया के प्रवक्ता और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें कुछ खरोंचें और मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर है।

'द फ्लाइंग सिख' की तलाश जारी

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि बोट पर सवार 7 लोगों में से दो भारतीय अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में भारत के प्रसिद्ध रैली ड्राइवर हरि सिंह का नाम शामिल है। 'द फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर हरि सिंह 5 बार इंडियन नेशनल रैली चैंपियन रह चुके हैं और वे सिंघानिया के बेहद करीबी दोस्त और सलाहकार हैं। मालदीव की कोस्ट गार्ड और बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं, हालांकि लंबा समय बीत जाने के कारण प्रशासन को उनकी जान का अंदेशा सता रहा है।

एडवेंचर और रफ्तार के शौकीन हैं सिंघानिया

गौतम सिंघानिया अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स और तेज रफ्तार कारों के शौकीन माने जाते हैं। वे खुद एक प्रोफेशनल रेसर भी हैं। करीब 11,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले सिंघानिया रेमंड ग्रुप का नेतृत्व करते हैं, जिसका कारोबार कपड़ा, रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। वी. फेलिधू अपने समृद्ध समुद्री जीवन और स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां के समुद्री रास्तों पर अक्सर तेज लहरों और तकनीकी कारणों से जोखिम बना रहता है, जिसकी जांच अब स्थानीय अधिकारी कर रहे हैं।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप