यूएन हेलीकॉप्टर 
विदेश

हैती में गिरोहों ने संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना, जमकर की गोलाबारी

हैती में गिरोहों के बीच लड़ाई के दौरान संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर पोर्ट-ऑ-प्रिंस में उतरने की तैयारी में था। देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच राजधानी में हिंसा का यह ताजा मामला है।

साक्षी सिंह

पोर्ट ऑ प्रिंस: हैती में गिरोहों के बीच लड़ाई के दौरान संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर पोर्ट-ऑ-प्रिंस में उतरने की तैयारी में था। देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच राजधानी में हिंसा का यह ताजा मामला है।

संयुक्त राष्ट्र के एक सूत्र के मुताबिक, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस दौरान हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य और 15 यात्री सवार थे हालांकि हेलीकॉप्टर सुरक्षित जमीन पर उतर गया।

मारे गए गिरोह के 50 संदिग्ध

हैती के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गिरोहों के हमलों के बाद पुनः खोले जाने के पांच महीने बाद यह हमला हुआ है। हिंसा अर्काहेई समेत आस-पास के इलाकों में भी फैल गई है। राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित अर्काहेई में इस सप्ताह गिरोहों के हमलों में गिरोह के 50 संदिग्ध सदस्य मारे गए। एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मृतकों में कम से कम 12 बंदूकधारी शामिल हैं, जो अपनी नौका के पलट जाने के कारण डूब गए।

बंदूकधारियों ने घरों और कारों में आगजनी की

हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के विल्नर आरएन ने बताया कि इनमें से अधिकांश को पुलिस ने मार गिराया। जबकि बंदूकधारियों का एक समूह बुधवार को उस वक्त डूब गया जब उनकी नौका चट्टान से टकरा गई। ये बंदूकधारी अर्काहेई शहर पर हमला करने वाले गिरोहों के लिए गोला-बारूद ले जा रहे थे। उन्होंने रेडियो कैराइब्स को बताया कि हमला सोमवार को शुरू हुआ। जिसमें बंदूकधारियों ने अर्काहेई में घरों और कारों में आगजनी की।

विव अनसन्म गिरोह जिम्मेदार माना जा रहा

हमला अभी भी जारी है और आरएन ने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सैनिकों और विशेष पुलिस इकाइयों से अतिरिक्त सहायता की जरूरत है। इस हमले के लिए विव अनसन्म नामक गिरोह के गठबंधन को जिम्मेदार माना जा रहा है जिसने हाल के दिनों में पोर्ट-ऑ-प्रिंस में समुदायों को भी निशाना बनाया है।

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के कारण महज एक सप्ताह में राजधानी में 10,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। बेघर लोगों में से आधे से ज्यादा ने स्कूलों सहित 14 अस्थायी आश्रयों में शरण ली हुई है। बाकी लोग अस्थायी तौर पर अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं। (एजेंसी)

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार