FSSAI का एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

Amazon, Swiggy और Flipkart पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जान लें वजह

FSSAI Action Update: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने अमेजन, स्विगी, जेप्टो व फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ भी बड़ी दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।

प्रिया सिंह

FSSAI Action Against E-Commerce: देश में ऑनलाइन ग्रॉसरी और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने देश की प्रमुख ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

नियामक ने खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद अमेजन, स्विगी, जेप्टो और फ्लिपकार्ट पर दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। FSSAI ने सोशल मीडिया के जरिए आम उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि भ्रामक दावों और प्रतिबंधित खाद्य बिक्री पर यह कार्रवाई की गई है।

Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart और Zepto पर कार्रवाई

FSSAI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उसने प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़ा प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दायरे में Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket, Flipkart India और Zepto शामिल हैं।

नियामक के अनुसार इन कंपनियों से जुड़े कुछ खाद्य उत्पादों की ऑनलाइन लिस्टिंग, जानकारी और दावों में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। FSSAI ने कहा कि ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता को लेकर गलत जानकारी मिल सकती है।

Happilo Date Bites से जुड़े भ्रामक दावे

FSSAI ने बताया कि पांचों प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ Happilo Premium Date Bites - Zesty Orange से जुड़े भ्रामक दावों के मामले में दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

इसके अलावा Swiggy Instamart और BigBasket पर Milky Mist के कुछ डेयरी उत्पादों से जुड़ी गैर-अनुपालन वाली प्रोडक्ट जानकारी और भ्रामक दावों को लेकर भी कार्रवाई की गई है। इनमें Milky Mist Fresh Low Fat Cream, Milky Mist Farm Fresh Curd और Milky Mist Greek Yoghurt शामिल हैं।

ऑनलाइन प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी नजर

FSSAI के मुताबिक Amazon Seller Services, Swiggy Instamart और BigBasket को Datura यानी Dhatura fruits/seeds की ऑनलाइन बिक्री, डिस्प्ले और बिक्री के लिए पेश किए जाने से जुड़े प्रावधानों का अनुपालन न करने वाला पाया गया।

नियामक ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल खाद्य उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी जानकारी, डिस्प्ले और दावों की भी जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गलत या भ्रामक जानकारी उपभोक्ताओं के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।

पिछले छह महीनों में बढ़ी FSSAI की निगरानी

FSSAI ने कहा है कि पिछले छह महीनों के दौरान उसने फूड बिजनेस ऑपरेटर्स यानी FBOs और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है। नियामक इन कार्रवाइयों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं तक भी पहुंचा रहा है।

इससे पहले FSSAI ने ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म्स को खाद्य सुरक्षा और हाइजीन नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी थी। नियामक ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता ऑनलाइन फूड डिलीवरी और पैकेज्ड फूड से जुड़ी शिकायतें फ़ूड सेफ्टी कनेक्ट के जरिए दर्ज करा सकते हैं।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान