बीट्राइस केउल, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ट्रंप ने किया था मिस स्विट्जरलैंड का रेप! चुनाव के बीच फिर निकला एपस्टीन का भूत, मॉडल के खुलासे से हड़कंप

Trump New Rape Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्राइस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में रेप का आरोप लगाया है। एपस्टीन मामले की नई रिपोर्ट में शामिल इस दावे को व्हाइट हाउस ने खारिज किया है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • बीट्राइस केउल ने ट्रंप पर 1993 में रेप का आरोप लगाया है

  • डेमोक्रेट्स की नई रिपोर्ट में केउल के बयान को शामिल किया गया है

  • केउल ने जेफरी एपस्टीन से मुलाकात और मदद की पेशकश का भी दावा किया

Beatrice Keul Trump Rape Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्राइस केउल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केउल का दावा है कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रंप ने उनके साथ रेप किया था। उन्होंने कथित घटना को क्रूर बताया है। यह दावा डेमोक्रेट्स की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में शामिल किया गया है, जिसमें हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी जेफरी एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क से ट्रंप के कथित संबंधों की जांच कर रही है।

केउल के मुताबिक, घटना के समय वह युवा स्विस मॉडल होने के साथ-साथ फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में भी काम कर रही थीं। नवंबर 1993 में जिल हार्थ ने उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। यह प्रतियोगिता अटलांटिक सिटी और न्यूयॉर्क में 16 से 22 वर्ष की उम्र के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की गई थी।

प्लाजा होटल में मुलाकात के बाद हमले का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय ट्रंप के स्वामित्व वाले प्लाजा होटल में आयोजित एक प्रेस लंच के दौरान वह केउल के पास पहुंचे और अपना परिचय देते हुए कहा, आखिरकार हम मिस केउल से मिले। केउल के बयान के मुताबिक, उसी दिन बाद में ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने उन्हें राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए होटल के ऊपरी हिस्से में बुलाया। उन्हें लगा कि इस मुलाकात से उनके करियर और आगे की पढ़ाई के अवसर बेहतर हो सकते हैं, इसलिए वह प्रतिनिधि के साथ चली गईं।

केउल ने आरोप लगाया कि सुइट में प्रवेश करते ही डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और जबरन रेप किया। उनके अनुसार, इस दौरान उनकी ड्रेस फाड़ दी गई और वह खून से लथपथ हो गईं तथा उन्हें चोटें आईं। उन्होंने कथित हमले को क्रूर करार दिया।

डर के बीच पूरी की पेजेंट प्रतियोगिता

केउल ने बताया कि कथित घटना के बाद वह सदमे और डर की स्थिति में थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पेजेंट प्रतियोगिता पूरी की। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतियोगिता में पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट ले लिया गया था। उन्हें आशंका थी कि यदि उन्होंने प्रतियोगिता समाप्त होने से पहले पासपोर्ट वापस मांगा, तो ट्रंप को पता चल सकता है कि कुछ गड़बड़ है।

उनके बयान के अनुसार, ट्रंप ने उन्हें अमेरिका का वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में दाखिला कराने में मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बार-बार भरोसा दिलाया कि इन व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा।

एपस्टीन ने भी मदद की पेशकश की थी

केउल के आरोपों के मुताबिक, ट्रंप से बातचीत खत्म होने के बाद जेफरी एपस्टीन उनके पास आया। उसने अपना परिचय देते हुए कहा, मैं जेफरी हूं, डॉन का सबसे अच्छा दोस्त। केउल के बयान के मुताबिक, एपस्टीन ने भी वीजा और अन्य व्यवस्थाओं में मदद करने की पेशकश की। उसने उन्हें आने वाले महीनों में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में आयोजित होने वाली एक पार्टी में आमंत्रित किया। बयान के मुताबिक, एपस्टीन ने उनसे कहा, तुम्हें पता है, मैं तुम्हारा ख्याल रख सकता हूं। हम डॉन के साथ कई पार्टियां आयोजित करते हैं।

स्विट्जरलैंड लौटने के बाद ट्रंप का निमंत्रण ठुकराया

केउल के अनुसार, कथित हमले के बाद वह स्विट्जरलैंड लौट गईं। कुछ सप्ताह बाद उन्होंने हवाई में ट्रंप द्वारा प्रायोजित एक अन्य पेजेंट में शामिल होने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित घटना के कई महीने बाद ट्रंप ने उन्हें स्विट्जरलैंड में संपर्क किया और फिर से अमेरिकी वीजा तथा NYU में दाखिले की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, केउल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

व्हाइट हाउस ने आरोपों को बताया झूठा

व्हाइट हाउस ने बीट्राइस केउल के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने कहा, इनमें से कोई भी आरोप सच नहीं है। उन्होंने इस रिपोर्ट को डेमोक्रेट्स की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों और रिपब्लिकन पार्टी को मिल रहे समर्थन से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकाने की हताश कोशिश बताया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट