जमीन पर गिरा जेट का मलबा Source- Social Media
विदेश

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बिजनेस जेट क्रैश, सभी 9 लोगों की मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में 9 लोगों को ले जा रहा लियरजेट 60 क्रैश हो गया। हादसे में सभी की मौत हो गई। क्रैश से पहले पायलट ने 'मेडे' बोलकर इमरजेंसी घोषित की थी।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास लियरजेट 60 विमान क्रैश, सवार सभी 9 लोगों की मौत।

  • हादसे से पहले पायलट ने 'मेडे' बोलकर इमरजेंसी घोषित की थी।

  • विमान ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था, क्रैश की वजह की जांच जारी है।

Nine Killed in Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। नौ लोगों को लेकर जा रहा एक बिजनेस जेट क्रेस्टहेवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान से तेजी से नीचे गिरा और जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया।

हादसे के समय कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने विमान के जमीन पर गिरने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में जेट तेजी से नीचे आता और जमीन से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट होता दिखाई दे रहा है। विमान के गिरने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और उसके टुकड़े आसपास बिखर गए। राहत की बात यह रही कि विमान घरों से कुछ दूरी पर एक व्यस्त सड़क पर गिरा। अधिकारियों के मुताबिक, जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग का गोला बनकर गिरा प्लेन

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस हादसे को बेहद विनाशकारी बताया। पत्रकारों से बातचीत में डेसेंटिस ने कहा, "यह एक बहुत ही विनाशकारी दुर्घटना थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई मिसाइल नीचे गिर रही हो।"

समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने विमान की पहचान लियरजेट 60 के रूप में की है। इसने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और बहामास जा रहा था। अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पायलट ने 'मेडे' बोलकर मांगी थी मदद

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत के मुताबिक, हादसे से पहले विमान में तेज टर्बुलेंस और बर्फ जमने की समस्या सामने आई थी। पायलट ने बताया था कि टर्बुलेंस के कारण विमान करीब 700 फीट तक ऊपर-नीचे हो रहा था। इसके बाद उसने विमान को 2,000 फीट और ऊपर ले जाने की अनुमति मांगी।

कुछ ही देर बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। पायलट ने 'मेडे, मेडे' कहकर इमरजेंसी मदद मांगी। बातचीत में पायलट ने बताया कि विमान 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहा है। आखिरी बातचीत में पायलट ने कहा कि विमान जमीन से टकराने वाला है। इसके कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?