तेल अवीव आ रही फ्लाइट में खौफनाक वारदात, पायलट ने प्लेन क्रैश कराने की कोशिश की, यात्रियों से हुई हाथापाई

Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को एक पायलट ने क्रैश कराने का प्रयास किया। दूसरे पायलट तथा यात्रियों की मदद से विमान की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
Tel Aviv Flight Emergency Landing
फ्लाइट(सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

Tel Aviv Flight Emergency Landing: दुबई से तेल अवीव जा रही एक कमर्शियल फ्लाइट में बुधवार सुबह अचानक भयंकर हड़कंप मच गया। बोइंग विमान के मुख्य पायलट ने उड़ान के दौरान प्लेन को अचानक हवा में ही तेजी से नीचे नोज डाइव कराकर क्रैश करने का प्रयास किया।

घटना के समय कॉकपिट के भीतर पायलटों के बीच तीखी हाथापाई हुई और चीख-पुकार मचने पर यात्रियों तथा अतिरिक्त क्रू ने बीच-बचाव किया। समय रहते दूसरे पायलट, ऑन-ड्यूटी क्रू और इजरायली यात्रियों की सूझबूझ से मुख्य पायलट को काबू में कर लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कॉकपिट से हाईजैक का इमरजेंसी सिग्नल मिलते ही इजरायल से लेकर दुबई तक सुरक्षा तंत्र अलर्ट हो गया और इजरायली वायुसेना ने फाइटर जेट रवाना किए। आखिरकार संकटग्रस्त विमान का मार्ग बदलकर पड़ोसी देश सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

कॉकपिट में हाथापाई और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

द टाइम्स ऑफ इजरायल और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दूसरा पायलट, ऑन-ड्यूटी क्रू और कुछ इजरायली यात्री तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने बल प्रयोग करके मुख्य पायलट को विमान को जमीन पर गिराने से रोका, हालांकि इस दौरान कॉकपिट के भीतर भयंकर हाथापाई और अफरा-तफरी मची।

हाथापाई के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट पर खून के धब्बे भी लग गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और हड़कंप मच गया। एक शीर्ष इजरायली अधिकारी ने 'द यरूशलम पोस्ट' को बताया कि अतिरिक्त क्रू और यात्रियों के समय पर हस्तक्षेप से एक बेहद बड़ी त्रासदी बाल-बाल टल गई।

फ्लाइट डेटा से बड़ा खुलासा, 34000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरा बोइंग विमान

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि उड़ान भरने के लगभग 2 घंटे 15 मिनट बाद बोइंग विमान अचानक नोज डाइव में चला गया। विमान की रफ्तार 411 नॉट से बढ़कर अचानक लगभग 600 नॉट हो गई और मात्र 1 मिनट से भी कम समय में यह 34,000 फीट से गिरकर 17,000 फीट पर आ गया।

कुछ सेकंड के लिए विमान थोड़ा संभला और 21650 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, लेकिन फिर तेजी से नीचे गिरा और 14000 फीट से भी नीचे चला गया। अगले 1 घंटे तक विमान अपनी ऊंचाई स्थिर रखने में नाकाम रहा और 15000 फीट के आसपास बना रहा, जिससे संकेत मिलता है कि इसे ऑटोपायलट के बजाय हाथ से नियंत्रित किया जा रहा था।

Tel Aviv Flight Emergency Landing
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट ने भेजा हाईजैक अलर्ट, सऊदी अरब में हुई डायवर्ट, नेतन्याहू ने बुलाई बैठक

इजरायली पीएम नेतन्याहू की उच्चस्तरीय बैठक और फंसे यात्रियों को वापस लाने की तैयारी

हाइजैकिंग और क्रैश की कोशिश की खबर मिलते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े शीर्ष अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर जानकारी दी।

PMO ने पुष्टि की कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सऊदी अरब में फंसे हुए सभी यात्रियों को तेल अवीव वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक फ्लाईदुबाई एयरलाइन ने सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को तेल अवीव लेकर आने के लिए दूसरा विशेष विमान भेजा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com