सिडनी हवाई अड्डे पर विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रनवे पर लगी आग (प्रतिकात्मक तस्वीर) 
विदेश

सिडनी हवाई अड्डे पर विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रनवे पर लगी आग, जांच का आया आदेश

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से उड़ान भरने वाले एक यात्री विमान के इंजन में शुक्रवार को खराबी आने के कारण विमान को सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग से पहले कई चक्कर लगाने पड़े।

साक्षी सिंह

वेलिंगटन: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से उड़ान भरने वाले एक यात्री विमान के इंजन में शुक्रवार को खराबी आने के कारण विमान को सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग से पहले कई चक्कर लगाने पड़े। सिडनी हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि उसी समय रनवे के एक तरफ मौजूद घास में आग लग गई।

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन उड़ानों में देरी की आशंका है। क्वांटस एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि ब्रिस्बेन जा रहे ट्विन जेट बोइंग 737-800 में जब जोरदार धमाके के साथ इंजन फेल हुआ तो उस वक्त विमान में कितने यात्री सवार थे। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

‘क्वांटस' के मुख्य पायलट कैप्टन रिचर्ड टोबियानो ने एक बयान में कहा कि हम समझते हैं कि यह ग्राहकों के लिए एक परेशान करने वाला अनुभव रहा होगा और हम सहायता प्रदान करने के लिए आज दोपहर सभी ग्राहकों से संपर्क करेंगे। हम इंजन की समस्या के कारण की भी जांच करेंगे।

सिडनी हवाई अड्डे ने कहा कि उसका मुख्य रनवे अब भी चालू है। हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि घास में आग समानांतर रनवे के किनारे लगी थी, जिसका दोबारा इस्तेमाल करने से पहले निरीक्षण किया जा रहा है। हवाई अड्डे ने कहा कि विमानों के परिचालन में देरी की आशंका है और यात्रियों को एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है। (एजेंसी)

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026