-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Indian Americans Praise Trump Call Him A Strong Leader
ट्रंप के इस बयान पर भारतीय अमेरिकी हुए गदगद, चुनाव रिजल्ट में दिखा दमदार असर
- Written By: साक्षी सिंह
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश को उनके जैसे मजबूत नेता की जरूरत है।

डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क: भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश को उनके जैसे मजबूत नेता की जरूरत है। जो महंगाई पर काबू पाने और अवैध इमिग्रेशन पर अंकुश लगाने के अपने वादे को पूरा करेंगे।
ऐतिहासिक चुनाव में ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया तथा वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह एक सदी से भी अधिक समय में एक अंतराल के बाद दो बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। ट्रंप से पहले ग्रोवर क्लीवलैंड ऐसे नेता थे जिन्होंने 1885-1889 और 1893-1897 तक दो बार राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
ये भी पढ़ें:-Canada Ukraine: जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन की रक्षा के लिए NATO से साधा संपर्क, कनाडा की ये है तैयारी
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
अपनी चुनावी जीत के साथ ट्रंप राष्ट्रपति चुने जाने वाले पहले दोषी व्यक्ति और दो बार महाभियोग का सामना करने वाले भी नेता भी बन गए हैं। हालांकि, चुनाव में मतदाताओं के लिए यह कोई खास मुद्दा नहीं रहा और वे मजबूती से ट्रंप के साथ खड़े रहे। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच ट्रंप के लिए समर्थन स्पष्ट नजर आया।
प्रमुख भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ और सामुदायिक नेता डॉ अविनाश गुप्ता ने पीटीआई से कहा की ट्रंप एक मजबूत नेता हैं। देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। गुप्ता ने कहा कि हमने देखा है कि ट्रंप ने चार साल तक क्या किया और फिर हमने चार साल तक बाइडन-हैरिस प्रशासन देखा। अंतर बहुत स्पष्ट था।
भारतीय-अमेरिकी ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के प्रथम कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में थी, कोई नया युद्ध नहीं हुआ और वह भारत-अमेरिका मित्रता के लिए अच्छे व्यक्ति थे तथा सीमाएं सुरक्षित थीं।
गुप्ता ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कि हमें एक मजबूत नेता की आवश्यकता है जो इन सभी युद्धों को समाप्त कर सके और वैश्विक शांति प्राप्त कर सके। हम जानते हैं कि ट्रंप कोई आम राजनीतिक नेता नहीं हैं, इसलिए केवल वही इसे हासिल कर पाएंगे।
न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स क्षेत्र में लघु व्यवसाय की मालिक भारतीय-अमेरिकी दीपा ने कहा कि उन्होंने चुनाव में ट्रंप को वोट दिया। ट्रंप के लिए अपने समर्थन के पीछे अपने तर्क को रेखांकित करते हुए दीपा ने कहा कि ट्रंप पहले भी राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं और ‘‘जानते हैं कि देश के लिए क्या किया जाना चाहिए। वह सही व्यक्ति हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी की अपनी निजी पसंद होती है। मुझे लगता है कि ट्रंप बेहतर हैं।
न्यूजर्सी के एक व्यवसायी ने अपनी पहचान उजागर न करने के आग्रह के साथ कहा कि व्यवसाय मालिकों को महंगाई और अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के कारण बेहद कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति और अवैध प्रवासन जैसे घरेलू मुद्दों के साथ-साथ यूक्रेन और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे वैश्विक संघर्षों के प्रभाव से देश को नुकसान हो रहा है।
इन चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका को ट्रंप जैसे नेता की जरूरत है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के बीच इस बात पर भी सर्वसम्मति है कि भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्हाइट हाउस में बेहतर नेता कौन होगा। इस बारे में पूछे जाने पर वे कहते हैं, नि:संदेह ट्रंप।
गुप्ता ने कहा कि खासकर जब ट्रंप ने दीपावली पर बांग्लादेशी हिंदुओं के बारे में ट्वीट किया, तो इससे बहुत स्पष्ट संदेश गया कि वह दुनिया भर के हिंदुओं की आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।
दीपावली के अवसर पर ट्रंप ने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा था कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों पर बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं, जिन पर भीड़ हमले कर रही और जिनके घरों में लूटपाट हो रही है। जहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति है।
ट्रंप ने कहा था कि मैं ऐसा न होने देता। कमला और जो. बाइडन ने दुनिया भर तथा अमेरिका में हिंदुओं की उपेक्षा की है। कमला और बाइडन इजराइल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक एक आपदा रहे हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और शक्ति के माध्यम से शांति वापस लाएंगे।
ये भी पढ़ें:-कनाडा ने चीन को दिया करारा झटका, ताइवान पर संप्रभुता के दावे को किया खारिज
उन्होंने कहा था कि हम कट्टरपंथी वामपंथ के धर्म विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे। (एजेंसी)
Indian americans praise trump call him a strong leader
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














