-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Putin Says India Deserves To Be Included In List Of Global Superpowers
भारत के लिए पुतिन ने उठाया आवाज, India को वैश्विक महाशक्तियों में शामिल होने का बताया हकदार
- Written By: साक्षी सिंह
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के लिए आवाज उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार है। साथ ही पुतिन ने भारत और चीन के सीमा विवाद का भी जिक्र किया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के लिए आवाज उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार है। क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था वर्तमान में किसी भी अन्य देश की तुलना में तेजी से बढ़ रही है। साथ ही पुतिन ने भारत और चीन के सीमा विवाद का भी जिक्र किया।
सोचि में वल्दाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र को संबोधि पुतिन ने गुरुवार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के साथ रूस सभी दिशाओं में संबंध विकसित कर रहा है और द्विपक्षीय संबंधों में एक-दूसरे पर दोनों देशों का गहरा विश्वास है।
ये भी पढ़ें:-ट्रंप के इस बयान पर भारतीय अमेरिकी हुए गदगद, चुनाव रिजल्ट में दिखा दमदार असर
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
पुतिन ने कहा कि डेढ़ अरब की आबादी, दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज प्रगति, प्राचीन संस्कृति और भविष्य में विकास की बहुत अच्छी संभावनाओं की वजह से भारत को नि:संदेह महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
आर्थिक प्रगति का नेतृत्व कर रहा है भारत
पुतिन भारत को महान देश बताया। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ सभी दिशाओं में संबंध विकसित कर रहे हैं। भारत एक महान देश है। उन्होंने कहा कि अब जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा देश है जहां की आबादी 1.5 अरब है। साथ ही जहां हर साल आबादी में एक करोड़ की बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक प्रगति में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।
भारत और रूस के बीच हो रहे संपर्क
रूसी समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से कहा कि हमारे संबंध कहां और किस गति से विकसित होंगे इसका हमारा दृष्टिकोण आज की वास्तविकताओं पर आधारित है। हमारा सहयोग हर साल कई गुना बढ़ रहा है। पुतिन ने कहा कि सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में भारत और रूस के बीच संपर्क विकसित हो रहे हैं।
हथियार को लेकर भी कही ये बात
पुतिन ने कहा कि देखिए कितने प्रकार के रूसी सैन्य उपकरण भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा में हैं। इस रिश्ते में काफी हद तक विश्वास है। हम भारत को केवल अपने हथियार नहीं बेचते हैं। हम उन्हें संयुक्त रूप से डिजाइन भी करते हैं।
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल परियोजना का उल्लेख
पुतिन ने उदाहरण के तौर पर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में, हमने यानी मिसाइल तीन वातावरणों में उपयोग के लिए उपयुक्त बनाया है। हवा में, समुद्र में और जमीन पर। भारत के सुरक्षा लाभ के लिए संचालित ये परियोजनाएं जारी हैं।
रूस और भारत के संबंध रहेंगे अच्छे
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यह व्यापक रूप से ज्ञात है और किसी को भी इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन ये परियोजनाएं उच्च स्तर के आपसी विश्वास और सहयोग को प्रदर्शित करती हैं। इसलिए हम निकट भविष्य में यह जारी रखेंगे और मुझे उम्मीद है कि दूर भविष्य में भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें:-Canada Ukraine: जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन की रक्षा के लिए NATO से साधा संपर्क, कनाडा की ये है तैयारी
भारत और चीन का भी किया जिक्र
एजेंसी के मुताबिक, पुतिन ने भारत और चीन को लेकर भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा पर कुछ कठिनाइयों को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बुद्धिमान और सक्षम लोग समझौते की तलाश में हैं और अंततः उसे दोनों देश यानी भारत चीन पा लेंगे।
Putin says india deserves to be included in list of global superpowers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














