एलन मस्क (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

खुलेआम गोरा-काला करने लगे एलन मस्क...सोशल मीडिया को बनाया हथियार, ट्रंप के MAGA की जगह शुरु किया WAGA

Elon Musk on White-Black Controversy: एलन मस्क की पोस्ट पर विवाद, गोरे लोगों की घटती आबादी पर बयान। सोशल मीडिया में आलोचना, नस्लवाद के आरोप। टेस्ला, स्पेसएक्स में भारतीय कर्मचारी भी हैं।

अक्षय साहू

Elon Musks White America Great Again: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें मस्क पर मेक अमेरिका ग्रेट अगेन ( MAGA) के बजाय WAGA यानी "White America Great Again" की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

एलन मस्क ने अपने अकाउंट से एक पोस्ट डाला, जिसमें यह लिखा गया था कि दुनिया भर में गोरे लोगों की आबादी तेजी से घट रही है और यह जनसंख्या वैश्विक स्तर पर घटती हुई एक नस्ल है। उन्होंने अपनी बात की पुष्टि के लिए एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें कहा गया कि 1900 में गोरे लोगों की जनसंख्या 36 फीसदी थी, जबकि अब यह घटकर 8 फीसदी रह गई है।

एलन मस्क की पोस्ट पर क्यों मचा बवाल?

एलन मस्क की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया में जोरदार विवाद छिड़ गया। भारतीय-अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "एलन मस्क का एजेंडा अमेरिका को केवल श्वेत लोगों के लिए महान बनाने की मानसिकता से जुड़ा हुआ है और वह नस्लवाद को एक स्वीकार्य विचारधारा के रूप में पेश कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि मस्क की कंपनियों टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स में काम करने वाले गैर-श्वेत कर्मचारियों और नस्लवाद का विरोध करने वाले श्वेत कर्मचारियों को इन कंपनियों को छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपनी लिंक्डिन प्रोफाइल ईमेल करने की अपील भी की, ताकि वह उनकी पोर्टफोलियो कंपनियों में शामिल हो सकें।

मस्क का क्या कहना था?

यह बयान ऐसे समय में आया है जब मस्क पहले ही अप्रवासी नीतियों और दक्षिणपंथी विचारधाराओं को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। मस्क पर यह आरोप भी लगता रहा है कि उन्होंने एक्स पर ऐसे अकाउंट्स और विचारों को जगह दी है, जो व्हाइट सुपरमेसी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, इस विवाद पर एलन मस्क या उनकी किसी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके बावजूद, यह बढ़ता हुआ विवाद उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना रहा है।

मस्क की कंपनियां संभालते हैं भारतीय?

एलन मस्क की टेस्ला कार की सेल्फ-ड्राइविंग सर्विस के जनक भारतीय मूल के अशोक एल्लुस्वामी को माना जाता है। तमिलनाडु में जन्मे अशोक ने चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और अमेरिका से रोबोटिक सिस्टम में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। इसके अलावा, भारतीय मूल के वैभव तनेजा 2023 से टेस्ला के CFO हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी