मिस्त्र रेल हादसा सौजन्य-एक्स
विदेश

मिस्र रेल हादसा: दो ट्रेनों की भीषण टक्कर में 7 की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

Train Collision in Egypt: काहिरा के दक्षिण में हुए भयानक रेल हादसे की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। फयूम जा रही ट्रेन ने असवान जा रही खड़ी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रिया जैस

Cairo Train Accident Casualties Photos: रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें एक ट्रेन ऑपरेटर समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जानकारी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय ने एक बयान में दी।

परिवहन मंत्रालय के अनुसार, यह रेल हादसा काहिरा से लगभग 52 किलोमीटर दूर गीज़ा गवर्नरेट के अल-अय्यात जिले में हुआ। दक्षिण-पश्चिमी गवर्नरेट 'फयूम' की ओर जा रही एक ट्रेन, दक्षिण की ओर 'अस्वान' जा रही दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई।

दो ट्रेनों में टक्कर

गीजा-फयूम ट्रेन, काहिरा-अस्वान ट्रेन से टकराई

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय ने रविवार देर रात बताया कि उनके जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, गीजा-फयूम ट्रेन, काहिरा-अस्वान ट्रेन के आखिरी डिब्बे से टकरा गई, जो उसी ट्रैक पर खड़ी थी।

स्थानीय लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

अल-अय्यात के 'काफ्र गिरजा' के रहने वाले अयमन जमाल ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, मलबे से लोगों को बाहर निकाला और इमरजेंसी सेवाओं को सूचित किया। जमाल ने बताया कि उन्होंने लगभग 80 घायलों को एम्बुलेंस से पास के अस्पतालों में ले जाते हुए देखा।

ट्रेनों में भिड़ंत

राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने आगे बताया कि खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में कुछ यात्री फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाले जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने कहा कि उन्होंने इस हादसे की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं, ताकि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

घटनास्थल पर इमरजेंसी टीमें और क्रेन पहुंंची

मिस्र रेलवे प्राधिकरण ने घोषणा की है कि मलबे को हटाने और ट्रेन सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए घटनास्थल पर इमरजेंसी टीमें और क्रेन भेजी गई हैं। सितंबर में, इसी जिले में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई थी, जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर और उसका सहायक घायल हो गए थे।

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात