पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, कई घायल

Rehman Baba Express Derailment: पाकिस्तान के पंजाब में मुल्तान के पास रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 लोगों के घायल हो गए।
Rehman Baba Express Derailment
पाकिस्तान में रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान के पास रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।

  • हादसे में ट्रेन के सभी 14 डिब्बे बेपटरी होने की खबर है।

  • अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई और 49 घायल हुए।

  • राहत एवं बचाव दल ने घायलों को मुल्तान के निश्तर अस्पताल पहुंचाया।

  • हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुल्तान में शेर शाह ब्रिज के पास रहमान बाबा एक्सप्रेस के सभी 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। रेल हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच जारी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों की निकालकर मुल्तान के निश्तर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए एक यात्री ने बताया कि हादसा सुबह करीब करीब 5:15 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी। 

झटके के बाद पलटे डिब्बे

बचाव दल टीम के अधिकारी मुहम्मद अरशद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना में 49 लोग घायल हुए हैं और बचाव अभियान चल रहा है। वहीं ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। उन्होंने कहा, सिग्नल क्लियर था, और जब मैं शेर शाह स्टेशन इलाके से गुजर रहा था, तो मुझे अचानक एक झटका महसूस हुआ। ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोकने में कामयाब रहा। फिर जब मैं इंजन से बाहर निकला और पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि यात्री कोच पटरी से उतर गए थे और पटरी से दूर पड़े थे। यह खौफनाक था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस इलाके में पिछले एक साल में ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसमें से अधिकतर पाकिस्तानी रेलवे (पीआर) की ओर से बरती जा रही लापरवाही और ढुलमुल रवैए को दर्शाता है। इससे पहले इसी महीने 1 अक्टूबर को, दो पैसेंजर ट्रेनें शालीमार एक्सप्रेस और पाकिस्तान एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी और एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। वहीं गुज्जर खान के पास ट्रैक पर जाफर एक्सप्रेस के साथ भी एक छोटा हादसा हुआ।

रेत के ढेर से टकरा गई थी ट्रेन

इससे पहले 4 अगस्त को भी हजारा एक्सप्रेस भी हादसे का शिकार हो गई थी, जब ड्राइवर ने कथित तौर पर ट्रेन को आगे बढ़ा दिया और वह रेत के ढेर से टकरा गई थी, जिससे रोलिंग स्टॉक और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। वहीं, 28 जुलाई को, लाहौर जाने वाली ट्रेन भी पटरी से उतर गई थी, जबकि उसी दिन पंजाब के ही मुजफ्फरगढ़ के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन खराब हो गया था। इन लगातार हादसों ने पाकिस्तानी रेलवे के अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com