भूकंप सांकेतिक तस्वीर, ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

नींद में था शहर तभी धरती में मची हलचल, म्यांमार से अफगानिस्तान तक भूकंप के झटकों से दहशत

आधी रात को म्यांमार में 4.0 तीव्रता और अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अमन उपाध्याय

म्यांमार में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की जानकारी के अनुसार, यह भूकंप शनिवार को रात 12:28 बजे आया, जिसका केंद्र 23.24° उत्तरी अक्षांश और 93.92° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह भूकंप धरती की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ।

यह भूकंप म्यांमार और उसके आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके लगते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल, किसी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। एनसीएस ने यह भी बताया कि इससे पहले 19 मई को म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जो कि 40 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

आधी रात को आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, म्यांमार में भारतीय समयानुसार रात 12:28 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। म्यांमार में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। NCS ने बताया कि संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी नए झटके या जानकारी को लेकर लोगों को सूचित किया जाएगा। नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

मार्च की शुरुआत में म्यांमार में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिन्होंने व्यापक तबाही मचाई और 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी खतरे तेजी से बढ़ सकते हैं, जिनमें तपेदिक (टीबी), एचआईवी, और कीट और पानी से फैलने वाले रोग शामिल हैं, जो हजारों विस्थापित लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके

म्यांमार के बाद शनिवार, 24 मई 2025 की रात 2 बजकर 44 मिनट पर अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 134 किलोमीटर की गहराई में था। यह झटके अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में महसूस किए गए। फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन