...नहीं तो लगा देंगे 100% टैरिफ, ट्रंप ने दी चेतावनी; भारत को भी लपेटा 
विदेश

यूक्रेन को लेकर ट्रंप का भयानक बयान, बोले- खत्म हो चुका है जेलेंस्की का देश, मर चुके हैं वहां के लोग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति के प्रति निराशा व्यक्त की। साथ ही कहा कि यूक्रेन के लोग मर चुके हैं और उनका देश खत्म हो चुका है। साथ ही उन्होंने यूक्रेन को सलाह भी दी।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति के प्रति निराशा व्यक्त की। साथ ही कहा कि यूक्रेन के लोग मर चुके हैं और उनका देश खत्म हो चुका है। साथ ही उन्होंने यूक्रेन को सलाह भी दी।

ट्रंप ने कहा कि 2022 में यूक्रेन को फरवरी रूस के हमले से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बहुत बुरा समझौता भी हुआ होता तो भी आज जो यूक्रेन की स्थिति है। वो न होती। यूक्रेन आज उससे बेहतर होता।

हालांकि ट्रंप के इस बयान पर अब सवाल उठ रहें हैं कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह यूक्रेन के भविष्य को लेकर बातचीत में कितनी रियायत देने को तैयार होंगे।

अमेरिकी मदद की ट्रंप करते हैं आलोचना

वैसे ट्रंप यूक्रेन के लिए अमेरिकी मदद की काफी समय से आलोचना करते आए हैं। पूर्व राष्ट्रपति अक्सर दावा करते रहे हैं कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस कभी यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करता। वह यह भी दावा करते रहे हैं कि अगर वे दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो ये युद्ध रुकवा देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी।

देश की कम हो रही आबादी

पूर्व राष्ट्रपति ने ये बातें उत्तरी कैरोलीना में एक कार्यक्रम में कहा था। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव के अलावा बाहर यूक्रेन का ज्यादातर हिस्सा खंडहरों में तब्दील हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के पास सैनिकों की कमी है। युद्ध में हुईं मौतों और लोगों के पड़ोसी देशों में चले के कारण वहां की आबादी भी कम हो रही है।

मलबे में तब्दील हो चुका है यूक्रेन

ट्रंप ने सवाल किया कि क्या इन दोनों देश के पास युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की कोई गुंजाइश बची है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उन्होंने कोई खराब सौदा भी किया होता तो भी यूक्रेन इससे बहुत बेहतर स्थिति में होता। उन्होंने आगे कहा ये देश थोड़ा सा त्याग किया होता तो न जाने कितने लोगों की जान बच जाती। अब यूक्रेन खत्म हो चुका है।यहां के लोग मर चुके हैं और देश मलबे में तब्दील हो चुका है।

MLC Election Result Bihar: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना