डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप की धमकी से रुक गई जंग! पीएम मोदी से पहले टीवी पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले- नहीं मानते तो... -Video

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें कहा कि इसे बंद करो, अगर नहीं बंद किया तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे।

Saurabh Pal

वाशिंगटनः भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वयं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता को नाकार रही है, लेकिन पाकिस्तान सीजफायर के लिए ट्रंप का अभार प्रकट कर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन देने वाले हैं। इस संबोधन में वह ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सीजफायर तक पर बोल सकते हैं। लेकिन इससे पहले ट्रप ने फिर से अपनी बात दोहराते हुए सीजफायर का श्रेय ले लिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष विराम उनकी सीधी मध्यस्थता से संभव हो पाया। उन्होंने ने कहा कि शनिवार को मेरी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल और शायद स्थायी सीजफायर कराने में मदद की। ये दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं।

ट्रंप की धमकी: 'नहीं मानते तो व्यापार रोक देता'

धमकियों के लिए जाने जानें वाले ट्रंप ने एक बार धमकी का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने उन्हें कहा कि इसे बंद करो, अगर नहीं बंद किया तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। इसके बाद अचानक दोनों ने कहा कि वे रुक रहे हैं। इस बयान से यह स्पष्ट संकेत मिला कि अमेरिका ने दोनों देशों पर व्यापारिक दबाव का इस्तेमाल किया ताकि सीमा पर गोलीबारी रोकी जा सके।

भारत ने कहा पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए किया फोन

दरअसल, ट्रंप का यह दावा उस समय सामने आया है जब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया। इस घटनाक्रम पर भारत की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि जनता को यह बताया जाना चाहिए कि अमेरिका जैसी बाहरी शक्तियों की भारत-पाक संबंधों में क्या भूमिका रही है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच