सानाए ताकाइची, नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और एंथनी अल्बनीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

मोदी एक महान नेता हैं, QUAD समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- हर कोई करता है उनका सम्मान

QUAD Summit 2026: QUAD समिट में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्हें सख्त और महान नेता बताते हुए कहा कि दुनियाभर में उनका काफी सम्मान किया जाता है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • ट्रंप ने पीएम मोदी को मजबूत और महान नेता बताया

  • QUAD के चारों देश समुद्री नियंत्रण से जुड़ा सैन्य अभ्यास करेंगे

  • ट्रंप ने AI एक्सेलरेटर के लिए 85 मिलियन डॉलर खर्च करने की बात कही

Trump Praises PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित QUAD समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। दोनों नेताओं के साथ फोटो सेशन के दौरान ट्रंप ने मोदी को एक मजबूत व्यक्तित्व वाला नेता बताया और कहा कि दुनियाभर में उनका काफी सम्मान किया जाता है।

फोटो खिंचवाते समय ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह बेहद सख्त इंसान हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि मोदी एक महान नेता हैं और दुनिया भर के लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं।

ट्रंप ने PM मोदी को बताया सख्त नेता

इस फोटो सेशन में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद थे। ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह तो और भी ज्यादा सख्त हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज की तरफ देखते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके और अल्बानीज के बीच सब ठीक है।

ट्रंप ने तीनों नेताओं यानी नरेंद्र मोदी, साने ताकाइची और एंथनी अल्बानीज को अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, वह इन तीनों नेताओं को लंबे समय से जानते हैं और वे सभी अच्छे लोग होने के साथ उनके दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अच्छे रिश्ते होने से काफी मदद मिलती है।

चारों देश करेंगे एक साथ सैन्य अभ्यास

ट्रंप ने QUAD को दुनिया की कुछ सबसे सफल साझेदारियों को एक मंच पर लाने वाला समूह बताया। इस दौरान उन्होंने AI एक्सेलरेटर शुरू करने की घोषणा की। इसके लिए भरोसेमंद SI तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से 85 मिलियन डॉलर खर्च करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि उसके मूल्यों में विश्वास रखने वाले देश मिलकर तकनीक के भविष्य को आकार दें। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि QUAD के चारों सदस्य देश समुद्री नियंत्रण से जुड़ा सैन्य अभ्यास करेंगे। 

PM मोदी की क्षमता के मुरीद रहे हैं ट्रंप

पीएम मोदी की बातचीत और सौदेबाजी की क्षमता की तारीफ ट्रंप पहले भी कई मौकों पर कर चुके हैं। जून में फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान जब उनसे भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने मोदी को बेहद कठिन वार्ताकार बताया था। इस दौरान मजाकिया लहजे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फरिश्ते जैसा भी कहा था।

ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग का समर्थन किया 

ट्रंप ने Nvidia की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी पहल का भी समर्थन किया और इसे एक अच्छा विचार बताया। उनकी यह टिप्पणी Nvidia के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से जुड़ी खबरों के कुछ दिनों बाद आई। हुआंग के एक महिला के साथ संबंधों को लेकर भी खबरें सामने आई थीं, जिनमें बीजिंग को जानकारी देने के संदेह का जिक्र किया गया था। इस बीच, सोमवार को ट्रंप ने कहा था कि वह जेन्सेन हुआंग की Nvidia के CEO पद पर वापसी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा