डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में 4,83,200 लोगों का अमेरिका से डिपोर्ट, टूटा 23 साल का रिकॉर्ड

Deportations During Trump Administration: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने के बाद से 23 साल का रिकॉर्ड ब्रेक हो गया। बता दें कि एक साल के अंदर 4.83 लाख प्रवासी अमेरिका से डिपोर्ट हो गए हैं।
DONALD TRUMP
डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में सबसे ज्यादा लोगों का अमेरिका से डिपोर्टेशनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड

  • ट्रंप के शासनकाल में सबसे ज्यादा लोगों का डिपोर्ट

  • कुल 4,83,200 लोगों को देश से डिपोर्ट किया गया

ICE Deported Record: इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट यानी ICE ने वित्त वर्ष 2026 में 4,83,200 लोगों को डिपोर्ट किया है जो पिछले सालों की तुलना में सबसे ज्यादा है। कहा जा सकता है कि अमेरिका में पिछले 23 सालों में सबसे ज्यादा ये आंकड़ा है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार कर देश से डिपोर्ट किया गया।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग यानी DHS ने ये जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसी कारण पिछले हफ्ते हुए मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप हार गए और डेमोक्रेट्स को भारी जीत मिली।

डोनाल्ड ट्रंप ने 23 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा

30 सिंतबर को खत्म हुए वित्त वर्ष में कुल 4,83,200 लोगों को देश से डिपोर्ट किया गया था। ये आंकड़ा साल 2014 के बाद से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि उस वक्त पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 4,05,090 लोगों को डिपोर्ट किया गया था।

इस साल 2026 के ये आंकड़े पिछले साल के 4,42,640 के रिकॉर्ड से 9% ज्यादा हैं। दूसरी तरफ, जो बाइडन के कार्यकाल के आखिरी साल यानी 2024 में 2,71,480 के मुकाबले इनमें 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

DONALD TRUMP
क्या महाभियोग से छीन जाएगी डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी? मिडटर्म चुनाव हारने के बाद; 4 प्वॉइंट में जानें

ऐसे पड़ा अमेरिकी चुनावों पर असर

डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे बुरे अपराधियों को निशाना बनाने का वादा किया था। लेकिन, डिपोर्टेशन डेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में निकाले गए लोगों में से सिर्फ एक तिहाई ही अपराधी बताए जा रहे हैं। इस दौरान मिनियापोलिस में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

इसके बाद प्रशासन ने सार्वजनिक अभियानों के बजाय गुपचुप तरीके से छापेमारी शुरू की। जिसके सीधा ्सर पिछले हफ्ते हुए अमेरिकी चुनाव में दिखा है।

DONALD TRUMP
Hanuman Chalisa: डोनाल्ड ट्रंप को गिफ्ट में मिली हनुमान चालीसा, जानें किसने दिया?